एक्सप्लोरर

गिरिराज ने इफ्तार पर उठाए सवाल तो केसी त्यागी ने किया पलटवार, कहा- आप 'तंग दिल' हिन्दू हैं

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सीट से सांसद गिरिराज सिंह ने अपने ही नेताओं पर 'दावत ए इफ्तार' में जाने को लेकर सवाल उठाया तो अब केसी त्यागी ने उसपर पलटवार किया है.

नई दिल्ली: बिहार की सियासत में इन दिनों इफ्तार पार्टी को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. एक तरफ गिरिराज सिंह नीतीश कुमार और सुशील मोदी के  'दावत ए इफ्तार' पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं अब जेडीयू नेता केसी त्यागी ने उनपर पलटवार किया है. केसी त्यागी ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि गिरिराज प्रधानमंत्री की वो बात भूल गए जो प्रधानमंत्री ने संसद भवन में कही थी कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलना है. केसी त्यागी ने कहा कि हम कल भी ईद के मौके पर मुस्लिमों को गले लगाएंगे और उससे भी गिरिराज को जलन जरूर होगी.

केसी त्यागी ने कहा, '' मैं गिरिराज सिंह को पीएम का एक चित्र भेज रहा हूं, जिसमें प्रधानमंत्री जी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद जो आबूधावी में स्थित है, वहां के शेख जायद और इमाम के साथ बड़ी मोहब्ब्त के साथ पूरी मस्जिद का निरिक्षण कर रहे हैं. जो उनके विश्वास जीतने की परंपरा का हिस्सा है. अब चुनाव का वक्त नहीं है, हां सुर्खियां बटोरने का वक्त जरूर है. इसलिए हमारे मित्र गिरिराज सिंह को नसीहत है कि वह तंगदिली छोड़े.''

केसी त्यागी ने आगे कहा, '' हम फिराक दिल हिन्दू हैं और गिरिराज सिंह तंगदिल हिन्दू हैं. हम फलाहार का त्योहार भी मनाएंगे और उसमें मुस्लिम, ईसाई और सिख भी होंगे. तंगदिली से देश नहीं चलता और बिहार में रामविलास जी, नीतीश जी और श्री सुशील मोदी जितनी मोहब्बत से मिलेंगे और खुशियां मनाएंगे NDA उतना ही मजबूत होगा. हम देशभर के हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हैं. कल फिर जब हम गले मिलेंगे तो श्री गिरिराज सिंह को पुण: तकलीफ होगी, ऐसी मेरी आशा है.''

क्या कहा था गिरिराज सिंह ने

गिरिराज सिंह ने बिहार में सत्तारूढ़ दलों (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) के नेताओं की चार तस्वीरों को ट्वीट करते हुए पूछा कि अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते हैं? गिरिराज सिंह ने कहा, ''कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??...अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है???''

गिरिराज सिंह ने जो तस्वीर साझा की है उसमें एनडीए के घटक दलों के नेताओं के नेताओं के अलावा महागठबंधन में शामिल हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी नजर आ रहे हैं. पहली तस्वीर में रामविलास पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिल रहे हैं और बगल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी खड़े हैं. यह तस्वीर एलजेपी की तरफ से आयोजित इफ्तार की है. दूसरी तस्वीर में नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, रामविलास पासवान नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर जेडीयू के इफ्तार की है.

वहीं तीसरी तस्वीर में नीतीश और मांझी नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर हम के इफ्तार की है. बिहार में विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी इफ्तार का आयोजन किया है लेकिन गिरिराज सिंह ने इसकी तस्वीर साझा नहीं की है.

यहां देखें इस खबर से संबंधित वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget