एक्सप्लोरर

आजम खान के बयान पर बोलीं जया प्रदा-वो सदन में रोमियो की तरह बर्ताव कर रहे हैं, निष्कासित किया जाए

कल विवादित बयान देकर आजम खान निशाने पर आ चुके हैं. जहां एक तरफ उनके खिलाफ कार्रवाई का फैसला लोकसभा स्पीकर ओम बिरला लेंगे वहीं बीजेपी नेता जया प्रदा ने उनको सदन से निष्कासित करने की मांग की है.

नई दिल्लीः कल लोकसभा में एसपी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान ने पीठासीन सभापति और बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की. इसके बाद बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और माफी की मांग की. आजम खान के बयान पर आज भी लोकसभा में हंगामा देखने को मिला. लोकसभा में बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों ने भी पार्टी लाइन से हटकर बयान को दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक’ बताया. शून्यकाल में निचले सदन में विभिन्न दलों की महिला सांसदों समेत कई दलों के नेताओं ने करीब एक घंटे तक सपा सदस्य की टिप्पणी पर अपना कड़ा विरोध जताया.

अब इस पर बीजेपी नेता और रामपुर से आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं जया प्रदा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विवादित बयान पर जया प्रदा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा है कि आजम खान ने जिस तरह का बयान दिया है वो बेहद अमर्यादित है. जिस कुर्सी पर रमा देवी जी बैठी हैं उसकी एक मर्यादा है, उस सदन की भी एक मर्यादा है ऐसे में जिस तरह का बयान आज़म खान ने दिया है वो गलत है. मैं भी 16 सालों तक सदन में रही हूं लेकिन इस तरह की स्थिति कभी नहीं देखी. आजम खान की आदत हो चुकी है इस तरह के बयान देना, वो खुद को अल्लाह से ज्यादा बड़ा समझते हैं लेकिन उनको जमीन पर रहकर हकीकत को स्वीकार करना चाहिए कि वो एक इंसान हैं, गरीब लोगों की आवाज उठाने सदन में गए हैं लेकिन इस तरह के बयान देते हैं.

जया प्रदा ने ये भी कहा कि मेरे ऊपर जब टिप्पणी की थी तो मैं उस वक्त बहुत रोई थी, जो काम आज सदन के लोग मिलकर कर रहे हैं अगर यही काम पहले करते तो शायद आज आज़म खान सुधर जाते, गरीबों की जमीन हड़पना और करोड़ों रुपए शिक्षा के नाम पर हड़पना ये बताता है कि वो भू माफिया के साथ शिक्षा माफिया भी है.

आजम खान सदन में रोमियो की तरह बर्ताव कर रहे हैं, मैं अपील करती हूं कि इन्हें सदन से निष्काषित कर कार्रवाई करनी चाहिए. अखिलेश यादव भी आजम खान की बोली बोल रहे हैं, जब अखिलेश अपने पिता को सम्मान नहीं दे सकते तो औरों को क्या सम्मान देंगे? आजम ने इससे पहले जब मेरे ऊपर टिप्पणी की थी तो उस वक्त भी मंच पर बैठे थे लेकिन न तो उन्हें कुछ गलत लगा था और न ही उनकी पत्नी डिंपल यादव को कुछ गलत लगा था. जो जंग मैंने शुरू की थी उसको लेकर आज मैं संसद से अपील करती हूं कि आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो क्योंकि आज आजम हैं कल कोई और भी हो सकता है.

दरअसल आजम खान के विवादित बयान देने का ये कोई पहला मामला नहीं है और इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान वो जया प्रदा के खिलाफ बेहद विवादित बयान दे चुके हैं. कभी आजम खान के साथ रहीं जया प्रदा आज उनकी कट्टर प्रतिद्वंदी हैं और उन्होंने रामपुर में आजम खान के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था पर वो हार गईं थीं.

In Depth: दबाव में आई बीजेपी, कर्नाटक में 76 साल के बीएस येदियुरप्पा के अलावा क्यों नहीं है कोई विकल्प ?

आजम खान के बयान पर हुई सर्वदलीय बैठक, कार्रवाई का फैसला स्पीकर पर छोड़ा, माफी नहीं मांगी तो होगा एक्शन

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र किए अर्पित

17 पार्टियों ने वेंकैया नायडू को लिखा पत्र, राज्यसभा में बिना समीक्षा बिलों को पारित किए जाने का जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget