एक्सप्लोरर

यूपी आया था जैश का कमांडर, देवबंद में अपने गुर्गों से मिलने के बाद कई जगहों पर गया था

यूपी एटीएस ने देवबंद से जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था उन्होंने कई अहम जानकारियां दी हैं. पता चला है कि जैश का बड़ा आतंकी यूपी में कई जगहों पर आया था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा पिछले महीने सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकवादियों ने जैश-ए-मोहम्मद में नौजवानों की भर्ती करने की बात कथित तौर पर स्वीकार करते हुए कई अहम जानकारियां दी हैं.

एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछली 22 फरवरी को देवबंद से गिरफ्तार शाहनवाज तेली और आकिब अहमद की रिमांड अवधि आज समाप्त हो गई. इस दौरान यूपी एटीएस के अलावा कई अन्य एजेंसियों ने भी दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की.

उन्होंने दावा किया कि पूछताछ में दोनों संदिग्ध आतंकवादियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं. दोनों ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए नई भर्तियां करने की बात स्वीकार की है. पूछताछ में इन दोनों के जैश और हिज्बु़ल के कई दुर्दांत आतंकवादियों से कथित संबंध होने के सबूत भी मिले हैं.

'महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल, इसीलिए छोड़ी गई हैं अमेठी और रायबरेली सीटें'

अरुण ने बताया कि इन संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए वर्चुअल नंबर भी मिल गए हैं, जिनके संबंध में तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है. इसके अलावा जैश के एक बड़े पदाधिकारी के देवबंद आकर उनसे मुलाकात करने और उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी जाने के सुबूत मिले हैं.

उन्होंने यह भी दावा किया कि आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बीबीएम चैट और व्हाट्सएप जीबी चैट का डेटा खंगालने पर कई अहम जानकारियां मिली हैं. इसके अलावा पूछताछ में कई अन्य संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं जिनके बारे में यूपी एटीएस जांच कर रही है.

अरुण ने बताया कि आकिब और शाहनवाज से इस बात की तह में जाने के लिए गहराई से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने नई भर्ती के मकसद से किन-किन युवकों से संपर्क किया था.

चुनाव में मतदान केंद्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी जनता, बीजेपी को सिखाएगी सबक- अखिलेश

इसके अलावा, वर्चुअल नंबरों का विवरण प्राप्त करके वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. साथ ही जैश के पदाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश में जिन लोगों से संपर्क किया गया, उन व्यक्तियों से पूछताछ होगी.

मालूम हो कि यूपी एटीएस ने पिछली 22 फरवरी को देवबंद में बिना दाखिला लिए छात्र बनकर रह रहे शाहनवाज और आकिब को गिरफ्तार किया था. इनमें से शाहनवाज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है. वहीं, आकिब पुलवामा का निवासी है.

दोनों पर आरोप है कि वे जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय सदस्य हैं और देवबंद में रहकर जैश में भर्ती के लिए नौजवानों की तलाश कर रहे थे. इनमें से शाहनवाज हैंड ग्रेनेड बनाने और उन्हें चलाने का माहिर बताया जाता है.

महागठबंधन: तीन सीटों पर लड़ेगी आरएलडी, एक सीट पर सपा के निशान पर लड़ेगा आरएलडी उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget