एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में गूंजा 'समाजवादी पेंशन योजना' का मुद्दा, पार्टी ने पूछा- आखिर क्यों इसे बंद किया गया?

समाजवादी पार्टी ने सरकार से जानना चाहा था कि क्या समाजवादी पेंशन योजना बंद कर दी गई है? सरकार ने जवाब भी दिया लेकिन सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को समाजवादी पेंशन योजना का मामला गूंजा. समाजवादी पार्टी ने सरकार से जानना चाहा था कि क्या समाजवादी पेंशन योजना बंद कर दी गई है? सरकार ने जवाब भी दिया लेकिन सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए.

प्रश्नकाल में सपा के सदस्य नरेंद्र सिंह वर्मा ने सरकार से सवाल किया कि क्या समाज कल्याण मंत्री बताएंगे कि प्रदेश में समाजवादी पेंशन योजना बंद कर दी गई है? अगर हां, तो इसके क्या कारण हैं? क्या सरकार इसका निराकरण कर पात्र महिलाओं को पेंशन देने पर विचार करेगी? यदि नहीं, तो क्यों?

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने अपने लिखित जवाब में बताया कि समाजवादी पेंशन योजना बंद नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2017 को जारी शासनादेश द्वारा राज्य सरकार के माध्यम से संचालित पेंशन योजना (पूर्वनाम समाजवादी पेंशन योजना) का एक माह के अंदर विशेष अभियान चलाकर सत्यापन कराए जाने के संबंध में प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त एवं समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे. 27 जुलाई, 2017 को जारी पुन: शासनादेश के द्वारा सत्यापन के लिए माह सितम्बर तक का समय निर्धारित किया गया था.

मंत्री ने बताया कि योजनांतर्गत जनपद स्तर पर कराए गए सत्यापन में कुल 62 जनपदों द्वारा सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है. कुल सत्यापित 5012680 लाभार्थियों में से 415395 अपात्र एवं 43094 लाभार्थियों को मृतक चिन्हित किया गया है. योजना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि सितंबर तक शेष 13 जिलों की भी जांच कर ली जाएगी.

सपा सदस्य नरेंद्र सिंह वर्मा ने सरकार से सवाल किया कि जो पात्र लाभार्थी पाए गए हैं, उन्हें क्या सरकार पिछले 17 महीनों की बकाया पेंशन देगी. संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जांच के बाद विचार किया जाएगा. लेकिन सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget