एक्सप्लोरर

नहीं तोड़ा जाएगा इंडो-नेपाल संबंधों का प्रतीक काशी का नेपाली मंदिर

बीते कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की जद में आने के चलते ललिता घाट स्थित करीब पौने दो सौ साल पुराना नेपाली मंदिर तोड़ दिया जाएगा.

वाराणसी: इंडियन और नेपाल के सदियों पुराने संबंधों का प्रतीक नेपाली मंदिर तोड़ा नहीं जाएगा. इस बारे में काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के सीईओ विशाल सिंह ने साफ़ किया कि मंदिर को तोड़े जाने की कोई योजना नहीं है. बीते कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की जद में आने के चलते ललिता घाट स्थित करीब पौने दो सौ साल पुराना नेपाली मंदिर तोड़ दिया जाएगा.

अधिग्रहित किए जाने वाले मन्दिरों की लिस्ट में ही नहीं है नेपाली मंदिर नेपाली मंदिर का मुद्दा पीएम नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे पर उठाये जाने की बात को विशाल सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि नेपाली मंदिर अधिग्रहित किए जाने वाले मन्दिरों की लिस्ट में ही नहीं है. उन्होंने बताया कि मंदिर के कुछ हिस्से जर्जर हो चुके हैं, उनकी मरम्मत के लिए नेपाली मंदिर प्रबन्धन समिति के लोगों से उनसे सम्पर्क किया था. मंदिर प्रबन्धन समिति चाहती है कि काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट मंदिर के संरक्षण में उनकी मदद करे. सीईओ ने कहा कि इस संबंध में सरकार को सूचित भी किया गया है. उधर मंदिर के प्रबंधन समिति के रोहित ढकल ने भी बताया कि आज तक मंदिर के अधिग्रहण या उसके तोड़े जाने को लेकर कोई सरकारी आदेश या काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ कोई जानकारी नहीं आई है.

प्रोजेक्ट की जद में आने वाले धार्मिक स्थलों का होगा सुन्दरीकरण सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि काशी विश्वानाथ कॉरिडोर की जद में आने वाले किसी भी मन्दिर या मठ के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी. उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट की जद में जो धार्मिक स्थल आएगा उसका सुन्दरीकरण होगा. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 26 मंदिर और मठ चिन्हित किए गए हैं, जहां अभी आम श्रद्धालुओं का पहुंचना काफी मुश्किल है. इन मठों और मंदिरों का धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा. प्रोजेक्ट की जद में काशीखंड में वर्णित विग्रहों के बारे में उन्होंने बताया कि इन्हें विश्वनाथ मंदिर कैंपस में एक स्पेशल एरिया बनाकर संयोजित और संरक्षित किया जाएगा.

नहीं तोड़ा जाएगा इंडो-नेपाल संबंधों का प्रतीक काशी का नेपाली मंदिर

भारत और नेपाल सरकार की आपसी सहमति से होगा आधिग्रहण नेपाली मंदिर ट्रस्‍ट के महामंत्री गोपाल प्रसाद अधिकारी के मुताबिक़ मंदिर के कुछ हिस्से पर दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा कर रखा है. नेपाल सरकार इस मुद्दे पर भारत सरकार को सूचित भी कर चुकी है. इसी मामले को नेपाल सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे के समय उनके सामने उठाएगी. मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आई है. उनका कहना है कि अगर मंदिर का अधिग्रहण करना भी होगा तो भारत और नेपाल सरकार आपसी सहमति से इस प्रक्रिया को अंजाम देंगी.

बता दें इससे पहले खबर आई थी कि नेपाली मंदिर के तोड़े जाने की योजना से भारत-नेपाल संबंधों पर विपरीत असर पड़ सकता है. इस मुद्दे पर साउथ एशिया फाउंडेशन ने नेपाल के विदेश मंत्रालय से मंदिर को बचाने के लिए एक पत्र भी लिखा है. फाउंडेशन के सचिव राहुल बरुआ के मुताबिक़ नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्‍याल ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी से उनके नेपाल दौरे पर बातचीत करने का भरोसा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget