एक्सप्लोरर

कोलकाता और रायपुर से भी हवाई मार्ग से जुड़ा प्रयागराज, इंडिगो ने शुरू की फ्लाइट

प्रयागराज से कोलकाता और रायपुर के लिए फ्लाइट शुरु हुई है. इन दोनों शहरों के लिए इंडिगो कंपनी ने हवाई सेवा शुरू की है. इसका शुरुआती किराया सिर्फ 1999 रूपये है.

प्रयागराज: कुंभ नगरी प्रयागराज दो नये शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ गई है. यहां कोलकाता और रायपुर के लिए फ्लाइट की शुरुआत हुई है. इन दोनों शहरों के लिए इंडिगो कंपनी ने हवाई सेवा शुरू की है. कोलकाता और रायपुर के लिए फ्लाइट मोदी सरकार द्वारा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाई गई उड़ान योजना के तहत शुरू हुई है. इसका औपचारिक उदघाटन आज यूपी के सिविल एविएशन मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया. उन्होंने कोलकाता से आने वाली पहली फ्लाइट में सवार सत्तर मुसाफिरों को फूल देकर उनका स्वागत किया तो साथ रायपुर जाने वाली फ्लाइट के पहले मुसाफिर को खुद अपने हाथों से टिकट व गिफ्ट दिया.

कोलकाता और रायपुर को मिलाकर प्रयागराज अब छह शहरों से हवाई सेवा से जुड़ गया है. इन दोनों शहरों के अलावा नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद और चेन्नई के लिए विमान सेवा पहले से ही मिली हुई है. जेट एयरवेज के बंद होने से लखनऊ -नागपुर -इंदौर और पटना की हवाई सेवाएं पिछले तीन महीनों से बंद पडी हैं.

कोलकाता और रायपुर से भी हवाई मार्ग से जुड़ा प्रयागराज, इंडिगो ने शुरू की फ्लाइट

कोलकाता और रायपुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने जो फ्लाइट शुरू की है, वह काफी सस्ती है और इसका शुरुआती किराया सिर्फ 1999 रूपये है. यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस मौके पर दावा किया कि प्रयागराज से जल्द ही हाजियों के जत्थे को भी सीधे तौर पर भेजे जाने की तैयारी है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रयागराज जल्द ही देश के तेरह शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा. उदघाटन के मौके पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये.

गौरतलब है कि प्रयागराज के सिविल एयरपोर्ट का उदघाटन पिछले साल दिसंबर महीने में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. यह एयरपोर्ट रिकार्ड ग्यारह महीने में बनकर तैयार हुआ है. पहले दिन कोलकाता और रायपुर का सफर करने वाले मुसाफिर खासे उत्साहित नज़र आए. उन्होंने कीमतें बेहद कम रखे जाने के फैसले की तारीफ़ की और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget