एक्सप्लोरर

प्रयागराज: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, कातिल और कत्ल की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस अब कातिल और कत्ल की वजह तलाशने में जुटी है. लॉकडाउन के दौरान हुई इस हत्या ने प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी के दावों की भी पोल खोल दी है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. सभी को उनके घर के भीतर ही किसी धारदार हथियार से गला रेंतकर मार डाला गया. एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से प्रयागराज में सनसनी फैल गई. पूरे परिवार का कत्ल किसने और क्यों किया? फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है.

बुजुर्ग दंपति, बूह और बेटी की हत्या

बता दें कि कत्ल की इस वारदात को 14 मई की दोपहर को अंजाम दिया है. जिसमें एक बुजुर्ग दंपति, उसकी बहू और बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है. हालांकि अभी तक कत्ल के पीछे का कोई सुराग नहीं मिल सका है. लॉकडाउन के दौरान हुई इस वारदात ने प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी के दावों की भी पोल खोल दी है.  मौके पर पहुंचे बीजेपी के सांसद विनोद सोनकर ने भी माना है कि अपराधियों ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया हैवह कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है.

ये सनसनीखेज वारदात शहर के धूमनगंज इलाके की प्रीतम नगर कॉलोनी की है. जहां 65 साल के तुलसीदास केसरवानी अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे. परिवार में पत्नी किरण, 35 साल का बेटा आतिशबहू प्रियंका और करीब 30 साल की बेटी प्रियंका थी. तुलसीदास और उनका बेटा आतिश दोनों ने घर के ही निचले हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का शोरूम खोल रखा था. 14 मई को दोपहर डेढ़ बजे तक सब कुछ ठीक था. दोपहर डेढ़ बजे के बाद बेटा आतिश बैंक जाने के लिए निकला. करीब सवा तीन बजे वो बैंक से वापस लौटा, उसने घर में सभी को खून से लथपथ अलग-अलग पड़ा देखा.

पुलिस छानबीन में जुटी

पुलिस के मुताबिक, परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. घर में कुछ सामान बिखरे पड़ा था. कुछ ज्वेलरी भी नहीं हैलेकिन जिस महिला का कत्ल हुआ है, उसके शरीर पर आभूषण थे. रूपयों से भरा बैग भी सुरक्षित था. पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. अफसरों का दावा है कि इस मामले में कई एंगल पर तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. प्रयागराज में पिछले हफ्ते भी एक ही परिवार के तीन लोगों का इसी अंदाज में कत्ल किया गया थालेकिन उस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है.

यह भी पढ़ें:

आगरा में सख्ती का दिखा असर, चार दिन में तेजी से गिरा कोरोना संक्रमण का ग्राफ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget