एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने कहा- मैं कुलदीप सिंह सेंगर के लिए फांसी की सजा चाहती हूं

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने कहा है कि उसका रेप करने और उसकी पिता की हत्या के मामले में वह बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी चाहती है. इस मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपों से घिरे हुए हैं और इस समय जेल में हैं.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने कहा है कि उसका रेप करने और उसकी पिता की हत्या के मामले में वह बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी चाहती है. इस मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपों से घिरे हुए हैं और इस समय जेल में हैं. इस बीच यूपी के बहुचर्चित उन्नाव गैंगरेप केस में नया मोड़ आ गया है. पहले ये खबर आई थी कि सीबीआई ने रेप के आरोपों की पुष्टि कर दी है. लेकिन अब सीबीआई ने कहा है कि सेंगर के खिलाफ जांच जारी है. रेप के आरोपों की पुष्टि की बात सिर्फ मीडिया का कयास है. उन्नाव मामले में सीबीआई ने कहा- जारी है बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ जांच इससे पहले मीडिया में खबर थी कि सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे आरोपों की पुष्टि कर दी है. इन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सीबीआई ने ऐसे सुबूत जुटाए हैं जिनसे पता चलता है कि सेंगर रेप में शामिल था. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि सीबीआई ने पुलिस की जांच को सही नहीं पाया. गौरतलब है कि उन्नाव की एक युवती ने आरोप लगाए थे कि 4 जून 2017 को उसके साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने रेप किया. आरोप है कि शशि सिंह नाम की महिला नौकरी का झांसा देकर युवती को विधायक कुलदीप सेंगर के पास लाई थी जहां उसके साथ रेप किया गया. योगी जी, पश्चिमी यूपी में उंगली दिखाओगे तो पब्लिक तोड़ देगी: जयंत चौधरी उन्नाव गैंगरेप केस के कारण योगी सरकार की बहुत किरकिरी हो रही थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने केस सीबीआई को देने का फैसला किया था. अप्रैल 2018 में सीबीआई ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने अभी तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है जिनमें आरोपी विधायक सेंगर, उसका भाई अतुल सेंगर और सहयोग करने वाली महिला शशि सिंह शामिल है. पीड़िता के बयान भी सीबीआई ने दर्ज किए और बाकी बयानों को आपस में भी मिला कर देखा गया. '21 मई तक बीजेपी विधायक और उसके बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करूंगी आत्मदाह' पिछले हफ्ते ही हाईकोर्ट के निर्देश पर सेंगर को सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है. पीड़िता ने अपील की थी कि उसे और उसके परिवार को विधायक से खतरा है, साथ ही वह उन्नाव में रह कर केस को भी प्रभावित कर सकता है. पीड़िता इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने भी गई थी लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी थी. बाद में पीड़िता के पिता को विधायक के भाई ने कथित तौर पर साथियों के साथ मिल कर इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget