एक्सप्लोरर

BHU में हंगामा: खाने को लेकर आपस में भिड़े हॉस्टल के छात्र, छावनी में तब्दील हुआ कैंपस

पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और एक छात्र को गिरफ्तार कर 15 को हिरासत में लिया है. बीएचयू में छात्र की गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने से फिर से छात्र उग्र हो गए और हल्की झड़प हुई. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव बना हुआ है.

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद कैंपस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बुधवार सुबह बिरला और अय्यर हॉस्टल के लड़कों आपस में भिड़ गए. इसके बाद बीएचयू कैंपस में 6 थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है. जानकारी के मुताबिक लड़के अभी भी हॉस्टलों के अंदर मौजूद हैं लेकिन पुलिस फिलहाल हॉस्टल में जाने से बच रही है. इस घटना के बाद एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है वहीं करीब 15 छात्रों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस की मौजूदगी की वजह से लड़के हॉस्टल के अंदर हैं लेकिन स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है.

ये पूरा मामला हॉस्टल में सुबह नाश्ते के वक़्त शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि बिरला हॉस्टलका मेस पिछले एक हफ्ते से बंद है जिसकी वजह से बिरला के छात्र पास के अय्यर हॉस्टल में खाना खा रहे थे. आज सुबह नाश्ते की वक्त अय्यर हॉस्टल में भीड़ ज्यादा बढ़ गई तो अय्यर के छात्रों ने शटर बंद कर जो छात्र अंदर मौजूद हैं, पहले उनको खिलाने का सुझाव दिया. इसके बाद मेस वाले ने छात्रों के कहने पर शटर बंद कर दिया. इसको लेकर बिरला के छात्र नाराज़ हुए और उनकी अय्यर के छात्रों के साथ कहासुनी हो गई.

इसी बीच बिरला हॉस्टल के एक लड़के को अय्यर के छात्रों ने पीट दिया. इस पिटाई से गुस्साए बिरला के छात्रों ने भी अय्यर के छात्रों से मारपीट शुरू कर दी. अय्यर छात्रावास के बाहर खड़ी क़रीब 50 मोटरबाइकों को छात्रों ने तोड़ दिया. माहौल तनावपूर्ण देख बीएचयू प्रशासन ने पुलिस को बुलाया. जब पुलिस ने कार्रवाई करने की कोशिश की तब पुलिसबल के ऊपर भी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने पथराव किया.

पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और एक छात्र को गिरफ्तार कर 15 को हिरासत में लिया है. बीएचयू में छात्र की गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने से फिर से छात्र उग्र हो गए और हल्की झड़प हुई. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव बना हुआ है. 6 थानों की पुलिस के अलावा पीएसी की तैनाती बीएचयू में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
छत्तीसगढ़: 152 की लागत से बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई
छत्तीसगढ़: 152 की लागत से बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget