एक्सप्लोरर

दहेज में नहीं मिली कार तो दिया तीन तलाक, ससुर और रिश्तेदार ने भी किया बलात्कार

शादी के तीन साल बाद पति ने कार और नकदी न मिलने पर उसे दिन तलाक दे दिया. 3 महीने की गर्भवती पीड़िता के पास 2 साल की बेटी है. पीड़िता ने अपने ससुर और नन्दोई पर बलात्कार के आरोप भी लगाये हैं.

मेरठ: हापुड़ जिले में ब्याही मेरठ की एक मुस्लिम महिला तीन तलाक की शिकार बनी है. शादी के तीन साल बाद पति ने कार और नकदी न मिलने पर उसे दिन तलाक दे दिया. 3 महीने की गर्भवती पीड़िता के पास 2 साल की बेटी है. पीड़िता ने अपने ससुर और नन्दोई पर बलात्कार के आरोप भी लगाये हैं. मेरठ के खरखौदा इलाके की बेटी की शादी हापुड़ के पिलखुवा निवासी रिजवान से 4 अक्टूबर 2015 को हुई थी. शादी में कार के बजाय बाइक मिलने से रिजवान शादी के ठीक बाद से ही खफा था. उसने अपनी पत्नी को अपने मायके से दहेज में कार और 2 लाख रूपये की नकदी लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. एक साल बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया जिसे लेकर भी उसके ससुरालवालों ने तमाम हंगामा किया. मगर कार और नकदी के दहेज की मांग बनी रही. ससुर और नन्दोई ने किया पीड़िता से बलात्कार 12 जुलाई को रिजवान काम के सिलसिले में गुरूग्राम गया हुआ था. पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसके ससुर आस मुहम्मद ने उसे घर के कमरे में जबरन बंद करके उसके साथ बलात्कार किया. 14 जुलाई को उसकी सास ने अपनी बेटी के पति को फोन करके बुलाया और उसके साथ कमरे में बंद कर दिया. नन्दोई ने जब उसके साथ जबरदस्ती शुरू की तो उसने उसके हाथ जोड़कर यह भी कहा कि वह 3 महीने की गर्भवती है, लेकिन वह नहीं माना. उसने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया. दहेजलोभी पति ने ऐसे दिया बीबी को तीन तलाक 17 जुलाई को पीड़िता का पति वापस आया तो पीड़िता अपने कमरे में भूखी-प्यासी बंद थी. पीड़िता ने जब रिजवान को ससुर और नन्दोई की करतूत बताई तो पति ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया. इसके बाद उसकी सास के उकसाने पर रिजवान ने उसे तीन तलाक दे दिया और कार में बिठाकर जबरन उसकी बेटी समेत उसे खरखौदा छोड़ गया. संगीन धाराओं में केस दर्ज, अब जेल जायेगे आरोपी पीड़िता अपने परिजनों के साथ खरखौंदा थाने पहुँची और अपने पति समेत उसके साथ दरिंदगी करने वाले ससुर और नन्दोई समेत ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया है. जल्द ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget