एक्सप्लोरर

कोरोना के खौफ के बीच गोरखपुर में रहस्यमयी तरीके से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, लोगों में फैली दहशत

कोरोना महामारी के संकट के बीच उत्तर प्रदेश से आयी एक खबर ने सबका ध्यान खींचा है. यहां गोरखपुर में अचानक सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई. फिलहाल वन विभाग की टीम ने चमगादड़ों के कुछ शवों को बरेली जांच के लिये भेजा है

गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर दक्षिणांचल में बेलघाट गांव के एक बाग में 300 चमगादड़ों की मौत से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि एक बागीचे में ये चमगादड़ मृत पाए गए हैं. अचानक इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से दहशत का माहौल है. चमगादड़ों के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है.

गोरखपुर के खजनी तहसील और रेंज के बेलघाट स्थित ध्रुव नारायण शाही के बाग में सुबह बड़े पैमाने पर चमगादड़ मृत देखे गए. थोड़ी देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. कोरोना संक्रमण को लेकर ग्रामीणों में चमगादड़ से दहशत भी है. सुबह करीब 11 बजे सूचना मिलने के बाद खजनी रेंजर देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए. मृत चमगादड़ों को एकत्रित करके पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को बरेली भेजा गया है. आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और तालाब के सूखे होने की वजह से चमगादड़ों की मौत हो सकती है.

बेलघाट स्थित राधाकृष्‍ण सत्‍संग मंदिर के बाग में भी कुछ चमगादड़ मृत पाए गए हैं. चमगादड़ ध्रुव नारायण शाही के बाग से थोड़ी दूरी पर स्थित रोहित शाही के बाग पर पेड़ पर रहते रहे हैं. सोमवार दोपहर करीब दो बजे भी कुछ चमगादड़ मृत संख्या में देखे गए थे. डीएफओ अविनाश कुमार का कहना है कि 30 से 35 चमगादड़ों की मौत की बात सामने आई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है. मृत पाए गए चमगादड़ों में से तीन के शव सुरक्षित जार में रखकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है.

वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अचानक हुई चमगादड़ों की मौत से जहां दहशत का माहौल है. तो वहीं अधिकारी भी इस संबंध में पोस्‍टमार्टम के पहले कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं होने की बात कह रहे हैं. लेकिन, चमगादड़ों की मौतों ने संकट की इस घड़ी में लोगों में दहशत तो पैदा कर ही दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget