एक्सप्लोरर

बारूद के ढेर पर गोरखपुर, दिवाली से पहले घनी आबादी के बीच से लाखों के अवैध पटाखे बरामद

गोरखपुर में घनी आबादी वाले इलाके में एक दुकान से लाखों का अवैध पटाखे बरामद हुए हैं. ये पटाखे अवैध रूप से दुकान के बेसमेंट में छुपाकर रखे गए थे. पुलिस ने ये पटाखे तो नष्ट करा दिए लेकिन और भी जगहों पर छापे मारी जारी है.

गोरखपुरः दिवाली के त्‍यौहार के पहले ही अवैध पटाखा बेचने वाले माफियाओं ने शहर को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है. सीएम सिटी में घनी आबादी वाले इलाके में एक दुकान से लाखों का अवैध पटाखे बरामद हुए हैं. ये पटाखे अवैध रूप से दुकान के बेसमेंट में छुपाकर रखे गए थे. दिवाली के पहले इस बड़ी बरामदगी ने ये साफ कर दिया है कि इन पटाखा माफियाओं को आम लोगों की जान की परवाह तक नहीं है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का शहर भी अवैध पटाखा बेचने वाले माफियाओं की जद से अछूता नहीं है. गोरखपुर के रेती रोड स्थित नखास चौक से सिटी मजिस्‍ट्रेट के नेतृत्‍व में टीम ने अवैध पटाखों का जखीरा बरामद कर उसे नष्‍ट करा दिया. ये पटाखा रेती रोड स्थित ओसामा एण्‍ड कम्‍पनी नाम की दुकान से बरामद किया गया. इस दुकान पर आतिशबाजी के साथ स्‍पोर्ट्स का सामान भी थोक में बिकता है. जितनी भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है इसका अंदाजा मोहल्‍लेवालों को भी नहीं था. ओसामा एण्‍ड कम्‍पनी के प्रोपराइटर सद्दन खान ने अपनी सफाई में बताया कि उनका लाइसेंस 2014 में खत्‍म हो चुका है. ये पटाखा तभी से रखा हुआ है. उनका कहना है कि उस समय जो पटाखा बच गया था, वही पटाखा रखा हुआ है. उसे इस बार वे बेचने की कोशिश में थे. जब सिटी मजिस्‍ट्रेट अजय सिंह की टीम कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, तो दुकान के बेसमेंट में लाखों रुपए का पटाखे का जखीरा बरामद हुआ. घनी आबादी वाले इलाके में इस पटाखे के जखीरे को देखने के लिए भीड़ लग गई. पटाखों को दुकान के बेसमेंट में चोरी से छुपाकर रखा गया था. सिटी मजिस्‍ट्रेट अजय सिंह ने ट्रैक्‍टर-ट्राली और अन्‍य वाहनों से सामान को राजघाट स्थित कृत्रिम तालाब में डलवाकर नष्‍ट करवा दिया. उन्‍होंने बताया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक अवैध रूप से रखे गए इस पटाखे की कीमत 30 लाख रुपए है. इसे नष्‍ट कराया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि दुकानदार के खिलाफ भी रिपोर्ट तैयार होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget