एक्सप्लोरर

हाई कोर्ट ने अखिलेश यादव के होटल बनाने पर रोक लगाई, अगली सुनवाई 5 सितंबर को

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अखिलेश यादव को सरकारी बंगला खाली करना पड़ा था. जिसके चलते अखिलेश यादव इन दिनों किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं.

नई दिल्लीः हाईकोर्ट ने अखिलेश यादव के होटल बनाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया है.. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष लखनऊ में एक हेरिटेज होटल शुरू करना चाहते थे. लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने होटल के निर्माण पर रोक लगा दी है. शिशिर चतुर्वेदी ने कोर्ट से हाई सिक्योरिटी ज़ोन में होटल बनाने पर रोक लगाने की अपील की थी. उन्होंने अखिलेश के क़रीबी लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. अदालत में अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी.

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर एक प्लॉट है. उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव भी इस ज़मीन की मालकिन हैं. दोनों ने मिल कर ये ज़मीन रामनाथ से ख़रीदी थी. तब मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे. अखिलेश ने जब प्लॉट ली थी, तब इस ज़मीन पर मकान बनाये जाने की इजाज़त मिली थी. अखिलेश यादव जब यूपी के सीएम बने तो उन्होंने इसका लैंड यूज बदलवा लिया. इस ज़मीन पर हेरिटेज होटल बनाने की इजाज़त ले ली गई. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी के सभी पूर्व मुख्य मंत्रियों को सरकारी बंगला ख़ाली करना पड़ा. अखिलेश यादव को भी 4 विक्रमादित्य मार्ग का बंगला इसी जून महीने में ख़ाली करना पड़ा. तब से वे सुशांत गोल्फ़ सिटी में किराए के मकान में रह रहे हैं. अपनी ज़मीन पर हिबिसकस होटल बना कर अखिलेश अपने परिवार संग उसमें रहना चाहते थे. होटल का नक़्शा पास कराने के लिए उन्होंने लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी से इजाज़त मांगी थी. अथॉरिटी ने नक़्शे को लेकर अखिलेश यादव से कुछ सवाल भी पूछे थे. बाद में मामला टाउन प्लानर को भेज दिया गया. इसी बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में मामला चला गया. अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ कोर्ट जाने वाले शिशिर चतुर्वेदी का आरोप है कि सीएम रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरूपयोग किया. जिस इलाक़े में सीएम और डिप्टी सीएम से लेकर कई मंत्री रहते हैं, वहां होटल नहीं बन सकता है. शिशिर कहते हैं कि अदालत जाने पर अखिलेश के निजी सचिव गजेन्द्र सिंह ने उन्हें धमकी दी है. कोर्ट के आदेश पर उन्हें सुरक्षा भी मिल गई है. गजेन्द्र ने शिशिर के आरोपों को झूठा बताया है. अखिलेश यादव ने जब से सरकारी बंगला ख़ाली किया है. तब से वे किसी न किसी वजह से विवादों में रहे हैं. योगी सरकार ने अखिलेश पर सरकारी घर से टोंटी तक उखाड़ लेने का आरोप लगाया था. जवाब में अखिलेश एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोंटी तक लेकर आ गए. इसके कुछ दिनों बाद यूपी सरकार ने सरकारी घर में हुए नुक़सान की जांच शुरू कर दी. जांच में पाया गया कि अखिलेश के घर छोड़ने से पहले उसमें तोड़फोड़ हुई थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget