एक्सप्लोरर

भारी बारिश से मुश्किल में मध्य प्रदेश, आज भी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत 6 जिलों में स्कूल बंद

राज्य में भारी बारिश के चलते बांध लबालब हो गए और निकासी के लिए गेट खोलने पड़े हैं. बारिश के बाद राजधानी भोपाल सहित 6 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. राज्य में बीते 24 घंटों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं तेज बारिश हो रही है.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण निचली बस्तियों में पानी भर गया है, और आवागमन प्रभावित हुआ है. बारिश के बाद राजधानी भोपाल सहित 6 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.  राज्य में बीते 24 घंटों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं तेज बारिश हो रही है.

भोपाल की भी कई निचली बस्तियों में पानी भरा

बारिश के कारण भोपाल की भी कई निचली बस्तियों में पानी भर गया. राज्य के जनसम्पर्क मंत्री पी़ सी़ शर्मा ने भोपाल में लगातार जारी भारी बारिश के बीच प्रभावित गरीब बस्तियों का दौरा किया. शर्मा ने जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े को निर्देश दिया कि जल-भराव से प्रभावित परिवारों को राशन और राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए. निचले क्षेत्र में बसे झुग्गीवासियों को मल्टी बिल्डिंग्स में शिफ्ट किया जाए. प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उन्हें तत्काल राहत प्रदान किया जाए.

राज्य में भारी बारिश के चलते बांध लबालब हो गए और निकासी के लिए गेट खोलने पड़े हैं. जबलपुर में बरगी बांध का जलस्तर बढ़ने पर 21 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई.  इस मौके पर पुलिस और प्रशासन ने नर्मदा नदी किनारे की बस्तियों के निवासियों को सतर्क कर दिया है.

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के हर्रई बस्ती में पानी घुसा

इसी तरह सिवनी जिले में बैनगंगा नदी पर बने संजय सरोवर बांध के पांच गेट खोले गए हैं. बारिश के चलते भोपाल-सागर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है. छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के हर्रई बस्ती में पानी घुस गया है.

मंत्री शर्मा ने पंचशील नगर, नया बसेरा, राजीव नगर और अन्य गरीब बस्तियों का दौरा किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने कलेक्टर और नगर निगम अमले को निर्देश दिया कि "लगातार बारिश को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल-रूम को 24 घंटे चालू रखें. जल-भराव वाले क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखें। बाढ़ नियंत्रण दस्ता इन क्षेत्रों में मुस्तैदी से तैनात रहे."

ओडिशा में नदियों का जलस्तर बढ़ा

निम्म दबाव क्षेत्र की वजह से लगातार हुई बारिश से ओडिशा के कुछ हिस्सों में रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी जिससे राज्य की मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महानदी नदी के ऊपरी हिस्से में हुई भारी बारिश की वजह से हीराकुंड बांध में जलस्तर बढ़ रहा है और जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए 64 दरवाजों में से 20 खोल दिए गए. अधिकारी ने बताया कि हालांकि राज्य की सभी नदियों में जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है और बड़ी बाढ़ का ‘कोई खतरा नहीं’ है.

यह भी पढ़ें-

सामने आया केरन सेक्टर में मुठभेड़ की कोशिश करते हुए मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों का वीडियो

चंद्रयान-2: ऑर्बिटर ने भेजी लैंडर विक्रम की तस्वीर, आंकड़ों का अध्ययन कर रहा है इसरो

हरियाणा: बीजेपी की 'विजय संकल्प' रैली में बोले पीएम मोदी- देश में 'ISRO स्पिरिट' है

Pro Kabaddi League 2019: यूपी योद्धा के सामने होगी गुजरात की चुनौती, जानिए दोनों टीमों की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
बांकीपुर में बदली गई EVM? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में बदली गई EVM? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget