एक्सप्लोरर

गोहत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने को लेकर 'योगी' का जनमत संग्रह

लखनऊ: यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी द्वारा राज्य के अवैध बूचड़खाने बंद करने की कार्ययोजना बनाने और गायों की तस्करी पर पूर्ण पाबंदी के आज के निर्देश के बीच योगी की ‘वेबसाइट’ पर गौहत्या को लेकर जनमत संग्रह हो रहा है.

योगी की वेबसाइट पर जनमत संग्रह

गोरखपुर में योगी के गोरखनाथ मंदिर में स्थित कार्यालय ने वेबसाइट पर कराये जा रहे इस जनमत संग्रह की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘http://www.yogiadityanath.in’ वेबसाइट पर जनमत संग्रह में शामिल हुआ जा सकता है.

गोहत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने को लेकर 'योगी' का जनमत संग्रह

वेबसाइट पर ‘‘आपका मत’’ कॉलम के तहत सवाल किया गया है, ‘‘गौ-हत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाये जाने चाहिए.’’ जवाब ‘हां’ या ‘नहीं’ में देना है. ‘हां’ कहने वालों की संख्या वेबसाइट पर लगभग 80 फीसदी दर्शायी गयी है जबकि ‘नहीं’ कहने वाले 19 फीसदी हैं.

इस कॉलम में अपना मत प्रकट करने वाले को वेबसाइट पर अपना नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज करना है. उसके बाद ‘सब्मिट’ बटन दबाकर अपनी राय दे देनी है. बताया जाता है कि जनमत संग्रह पिछले दो-तीन दिन से चल रहा है.

इस मामले में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त ना करने के आदेश

आपको बता दें कि योगी ने राज्य में पशु वधशालाएं बंद करने के बीजेपी के चुनावी एजेंडा पर अमल शुरू करते हुए आज ही पुलिस अफसरों को पूरे राज्य में बूचड़खाने बंद करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये. सरकारी सूत्रों के मुताबिक योगी ने प्रदेश में गायों की तस्करी पर पूर्ण पाबंदी लगाने और इस मामले में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त ना करने के आदेश भी दिये हैं.

गोहत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने को लेकर 'योगी' का जनमत संग्रह

बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि प्रदेश में उसकी सरकार बनने पर सभी यांत्रिक पशु वधशालाएं बंद कर दी जाएंगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपनी हर चुनावी जनसभा में कहते थे कि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार आते ही मध्यरात्रि 12 बजे से पहले प्रदेश के सभी बूचड़खाने बंद कर दिये जाएंगे.

बीजेपी के विधानसभा चुनाव से पूर्व जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में कहा गया है कि विगत शासनकाल में उत्तर प्रदेश में पशुधन की संख्या में गिरावट हुई है. दुधारू पशुओं की अवैध तस्करी से प्रदेश में डेयरी जैसे उद्योग का विकास नहीं हो रहा है.

संकल्प पत्र में कहा गया, ‘‘सभी अवैध कत्लखानों को पूरी कठोरता से बंद किया जाएगा और सभी यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.’’

मुख्यमंत्री ने आज जारी आदेशों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग पुलिस सुरक्षा को ‘स्टेटस सिम्बल’ की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, उन पर खतरे की जांच करके जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा में बदलाव भी किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget