एक्सप्लोरर

यूपी के हरदोई में दलित युवक को जिंदा जलाया, कांग्रेस ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दलित युवक को जिंदा जलाने की घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और सवाल किया कि दलितों पर अत्याचार की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दलित युवक को जिंदा जलाने की घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और सवाल किया कि दलितों पर अत्याचार की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा,"बीजेपी राज में एक और दलित को ज़िंदा जलाया- अमानवीय व शर्मनाक! उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मकसद हासिल करने के लिये सामाजिक ताने-बाने पर प्रहार हो रहा है. राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली सत्ता पक्ष चुप है. उत्तर प्रदेश में ना महिलायें सुरक्षित, ना दलित और ना पिछड़े सुरक्षित हैं."

कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रमुख नितिन राउत ने दावा किया,"इस घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. योगी सरकार में दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं."

उन्होंने यह भी कहा,"नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद दलितों को पूरे देश में निशाना बनाया जा रहा है. मेरा प्रधानमंत्री से सवाल है कि वह इन घटनाओं पर चुप क्यों हैं?"

ये है मामला

हरदोई में एक दलित युवक को पहले पीटा गया और फिर जिंदा जला दिया गया. एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार लोगों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है. युवक की मां की तबियत खराब थी और चाचा ने उसे रुपयों का इंतजाम करने के लिए कहा था.

इस बीच गांव के कुछ लोग जो पहले से उससे रंजिश रखते थे, उन्होंने युवक को पीटा और फिर जला दिया. उसे इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया. इस खबर को सुन कर उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget