हरदोई: थम नहीं रहा पुलिसवालों की आत्महत्या का सिलसिला, फांसी पर लटकता मिला सिपाही का शव
मृतक को आश्रित कोटे से तैनाती मिली थी. बताते हैं कि उनका बड़ा भाई संजय यादव भी हरदोई जनपद के पिहानी थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं. सिपाही संदीप की मौत से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है. पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी है.

हरदोई: उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिसवालों की खुदकुशी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है अब हरदोई में एक सिपाही के फांसी लगाकर खुदकुशी करमे का मामला सामने आया है. शनिवार सुबह उसका शव हरदोई के पुलिस लाइन परिसर स्थित कमरे में फांसी पर लटका मिला.
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मैनपुरी जनपद के भोगांव कस्बे का रहने वाला संदीप यादव (30) पुत्र स्वर्गीय अभय राम यादव 2012 बैच का सिपाही था. वह हरदोई पुलिस लाइन में ही तैनात था. शनिवार सुबह उसका शव पुलिस लाइन परिसर में बने सरकारी आवास में फांसी पर लटकता मिला.
मृतक को आश्रित कोटे से तैनाती मिली थी. बताते हैं कि उनका बड़ा भाई संजय यादव भी हरदोई जनपद के पिहानी थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं. सिपाही संदीप की मौत से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है. पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी है.
बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को होने वाला मानसिक तनाव कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महकमे को समय-समय पर उनकी काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं.
अदालत ने राज्य सरकार की एजेंसियों से यह भी कहा कि वह पुलिस को जनता के प्रति अधिक मित्रवत बनाएं ताकि हाल में लखनऊ में एप्पल कंपनी के अधिकारी विवेक तिवारी की एक पुलिसकर्मी द्वारा की गई हत्या जैसी वारदात दोबारा न हो.
न्यायमूर्ति डी के अरोड़ा और न्यायमूर्ति राजन रॉय की पीठ ने यह आदेश देते हुए अपर महाधिवक्ता वीके शाही को निर्देश दिए कि वह इस सिलसिले में राज्य सरकार और पुलिस विभाग द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में आगामी 23 अक्टूबर को अदालत को बताएं.
अदालत ने यह आदेश गत मंगलवार को एक जनहित याचिका पर दिया.
Source: IOCL
























