एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी वांछित गिरफ्तार 

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ में दो इनामी वांछित गिरफ्तार कर लिए गए हैं. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 25000 का एक इनामी बदमाश घायल हो गया, तो वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की है. गिरफ्तार बदमाश बाइक लूट के मामले में फरार चल रहे थे. पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहा उसका इलाज चल रहा है.
जारचा थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली की, कुछ इनामी बदमाश क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार संदिग्ध आनंदपुर गांव की नहर की तरफ गए हैं. इस सूचना पर पुलिस ने नहर पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. तभी कुछ देर बाद पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को आते देखा. पुलिस ने जब इन दोनों को रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में 25000 के नामी बदमाश सोनू के पैर में पुलिस की गोली लग गई. दूसरा बदमाश मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन कॉम्बिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दूसरे इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गए दोनों बदमाश जारचा और हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र से बाइक लूट के मामले में फरार चल रहे थे. इन दोनों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है. वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है. सोनू पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आजमगढ़ कनेक्शन! पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आजमगढ़ कनेक्शन! पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
सौरव दास-आशुतोष रांका को इन शर्तों के साथ मिली जमानत, जंतर-मंतर का भी जिक्र
सौरव दास-आशुतोष रांका को इन शर्तों के साथ मिली जमानत, जंतर-मंतर का भी जिक्र
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा
अखिलेश यादव का दिखा अलग अंदाज, काफिला रोककर काकोरी में खाया समोसा

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget