एक्सप्लोरर

यूपी के सरकारी डॉक्टर्स को जल्द ही मिलेगी प्राइवेट प्रैक्टिस करने की छूट, योगी सरकार बनाएगी नया क़ानून

प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर न तो उन्हें जेल होगी और न ही उन्हें सरकारी नौकरी से सस्पेंड किया जाएगा. यह ज़रूर है कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर उन्हें मिलने वाले एलाउंस यानी भत्ते में कुछ कमी ज़रूर कर दी जाएगी. सरकारी डॉक्टर्स को प्राइवेट प्रैक्टिस करने की छूट दिए जाने को लेकर योगी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है.

इलाहाबाद : यूपी के सरकारी डॉक्टर्स भी अब जल्द ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए दिखाई देंगे. प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर न तो उन्हें जेल होगी और न ही उन्हें सरकारी नौकरी से सस्पेंड किया जाएगा. यह ज़रूर है कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर उन्हें मिलने वाले एलाउंस यानी भत्ते में कुछ कमी ज़रूर कर दी जाएगी. सरकारी डॉक्टर्स को प्राइवेट प्रैक्टिस करने की छूट दिए जाने को लेकर योगी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. सूबे के हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थनाथ सिंह ने इसका खाका भी तैयार कर लिया है और जल्द ही अपने इस प्रस्ताव को वह कैबिनेट की बैठक में पेश भी करने वाले हैं.

प्राइवेट प्रैक्टिस के नियम को आसान करने की तैयारी में सरकार सरकार यह फैसला सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी को देखते हुए लेने जा रही है. मंत्री सिद्धार्थनाथ के मुताबिक़ पंद्रह महीनों के उनके कार्यकाल में प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर अठारह डॉक्टर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि तीस को सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार के इस सख्त रवैये से तमाम सरकारी डॉक्टर्स वीआरएस लेने की तैयारी में जुट गए हैं. इससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की और कमी होने की आशंका है. स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ के मुताबिक़ डॉक्टर्स की कमी की वजह से आम लोगों को इलाज कराने में दिक्कत न हो, इसके लिए वह प्राइवेट प्रैक्टिस के नियम को और आसान करना चाहते हैं. इसके साथ ही एनपीए यानी नान प्रैक्टिसिंग एलाउंस को भी वैकल्पिक बनाए जाने की तैयारी है.

सरकारी डॉक्टर्स को कुछ शर्तों के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस करने की मिल सकती है छूट कोशिश यह की जा रही है सरकारी डॉक्टर्स को कुछ शर्तों के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस करने की भी छूट दे दी जाए. जो डॉक्टर्स प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करेंगे, उन्हें एनपीए दिया जाएगा और जो प्राइवेट प्रैक्टिस भी करेंगे, उन्हें नान प्रैक्टिस एलाउंस नहीं दिया जाएगा. मंत्री सिद्धार्थनाथ के मुताबिक़ तमिलनाडु की तर्ज पर नियम में बदलाव कर सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी दूर करने और गरीबों को हर हाल में मुफ्त इलाज मुहैया कराने की मंशा है.

शरई अदालत खोले जाने पर भी बोले सिद्धार्थनाथ सिंह

इलाहाबाद में सिद्धार्थनाथ सिंह ने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा हर शहरों में शरई अदालत खोले जाने की हिमायत का विरोध करते हुए उसे गैर कानूनी करार दिया. उनके मुताबिक़ इस तरह की कोशिशों के बाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का कोई महत्व नहीं रह जाएगा. उनका कहना है कि शरई अदालतों की मांग संविधान विरोधी है और कतई इसका समर्थन नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक़ अदालत ने जब पर्सनल लॉ को ही गैर कानूनी घोषित कर दिया है, तो उसकी बातों का कोई महत्व भी नहीं रह जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: अयोध्या में चंपत राय और अनिल मिश्रा गए तो उनकी जगह कौन? रेस में ये 3 नाम
Live: अयोध्या में चंपत राय और अनिल मिश्रा गए तो उनकी जगह कौन? रेस में ये 3 नाम
ओम प्रकाश राजभर के सपने में आए अखिलेश यादव! सुबह उठते ही भेजा गुड मॉर्निंग मैसेज
ओम प्रकाश राजभर के सपने में आए अखिलेश यादव! सुबह उठते ही भेजा गुड मॉर्निंग मैसेज
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
CM योगी के साथ केशव मौर्य के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 से पहले दिया एकजुटता का संदेश
CM योगी के साथ केशव मौर्य के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 से पहले दिया एकजुटता का संदेश

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget