एक्सप्लोरर

शिवसेना का सीएम योगी पर वार, कहा- यूपी को चलाना मठ चलाने जितना आसान नहीं

मुंबई: बीजेपी पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करने से ज्यादा सुशासन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

यूपी जैसे बड़े राज्य का प्रशासन मठ चलाने जितना आसान नहीं: शिवसेना

शिवसेना ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का प्रशासन मठ चलाने जितना आसान नहीं है.’’ गौरतलब है कि शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकारों में साझेदार है, लेकिन फिर भी अक्सर बीजेपी पर हमले बोलती है.

यूपी में दो उप-मुख्यमंत्री की नियुक्ति पर भी शिवसेना ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में दो उप-मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति के मुद्दे पर भी अपनी सहयोगी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए शिवसेना ने कहा कि इस कदम का मकसद आदित्यनाथ को ‘‘अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए स्वतंत्र रखना है.’’ शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश में दो उप-मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति की गई है, जबकि महाराष्ट्र के लिए बीजेपी ने कहा था कि उप-मुख्यमंत्री की नियुक्ति उनकी नीति के विपरीत है. जम्मू-कश्मीर में उप-मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए वे पीडीपी की महबूबा मुफ्ती के साथ मिल गए .’’ गौरतलब है कि 2014 में बीजेपी ने महाराष्ट्र में शिवसेना को उप-मुख्यमंत्री का पद देने से इनकार कर दिया था.

योगी को धार्मिक कर्तव्यों का पालन करने के बजाए सुशासन पर ध्यान देना चाहिए: शिवसेना 

संपादकीय में आगे लिखा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश में दो उप-मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति करके आदित्यनाथ को अपने धार्मिक कर्तव्यों के पालन के लिए स्वतंत्र कर दिया गया है.’’ पार्टी ने गोरखपुर मठ का हवाला देते हुए कहा, ‘‘धार्मिक कर्तव्यों का पालन करने की बजाय आदित्यनाथ को सुशासन एवं विकास करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का प्रशासन मठ चलाने जितना आसान नहीं होगा.’’ आदित्यनाथ गोरखपुर मठ के प्रमुख है.

योगी को मुख्यमंत्री बनाने से राममंदिर के काम में तेजी आएगी: शिवसेना

शिवसेना ने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने से राम मंदिर निर्माण के काम में तेजी आएगी और हिंदुत्ववादी ताकतों में नई उर्जा का संचार होगा. बहरहाल नौकरी देना भी अहम है और योगी को इसके लिए काम करना होगा .’’ बीते रविवार को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को राज्य का उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget