एक्सप्लोरर

गोरखपुर: योगी आदित्यनाथ के हिंदू युवा वाहिनी में हो रही बागियों की वापसी!

गोरखपुर: योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी में भी बदलाव का दौर है. संगठन में बागियों की वापसी हो रही है. वहीं सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या आदित्यनाथ अब भी हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े रहेंगे. और क्या आदित्यनाथ को इसकी जरूरत अब भी है.

हिंदू युवा वाहिनी के पोस्टर में बागियों की वापसी गोरखपुर के गलियारों में लगे हिंदू युवा वाहिनी के पोस्टर में बागियों की वापसी हो चुकी है. यूपी चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ बगावत करने वाले हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह की तस्वीर इस बात का ऐलान कर रही है.

यूपी चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे से नाराज सुनील सिंह और प्रदेश महामंत्री रामलक्ष्मंण ने नाराजगी जाहिर की थी. बहरहाल इनकी वापसी से ये सवाल उठने लाजमी है कि क्या दोनों को पद से हटाना सिर्फ चुनावी दांव भर था. ये वो संगठन है जिसने योगी आदित्यनाथ का पूर्वांचल इलाके में वर्चस्व बढ़ाया.

लगातार विवादों में भी रही है हिंदू युवा वाहिनी साल 2002 में योगी ने हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया था. इसे एक सांस्कृतिक संगठन बताया गया था. लेकिन इस संगठन का योगी को राजनैतिक फायदा भी मिला. योगी आदित्यनाथ को चुनावों में भारी मतों से जीत मिलने लगी. और संगठन की वजह से योगी अपनी अलग पैठ बनाने में कामयाब रहे. हालांकि हिंदू युवा वाहिनी लगातार विवादों में भी रही है. इस संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए. हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह पर 70 मुकदमे दर्ज हैं. पंचरूखिया कांड, मोहन मुंडेरा कांड, मऊ दंगा से इस संगठन का नाम जुड़ा. खुद योगी आदित्यनाथ पर भी तीन केस दर्ज हुए. 2007 में आदित्यनाथ को 11 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा. उनके समर्थक अब गोरखपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पूर्वांचल में फैल चुके हैं. इसके राजनीतिक प्रभाव का फायदा आदित्यनाथ को बीजेपी पर दबाव बनाने और अपनी अहमियत साबित करने में भी मिला. ऐसे में आदित्यनाथ के लिए इस संगठन का मोह त्यागना आसान नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget