एक्सप्लोरर

गुजरात से लौटे कामगारों ने कहा- वहां हालात खराब हैं, खदेड़े जा रहे हैं उत्तर भारतीय

बता दें कि गुजरात में 14 महीने की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है. इस संबंध में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी से बात की और प्रदेश के लोगों के लिए सुरक्षा मांगी.

गोरखपुरः गुजरात के अलग-अलग शहरों में कमाने के लिए गए लोगों को वहां से भाग कर वापस आना पड़ रहा है. 14 माह की बच्ची से दुष्कर्म के बाद वहां के हालात खराब हो गए हैं. कई जिलों में बिहार और यूपी से मजदूरी करने वाले लोग अब लौट रहे हैं. गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोगों ने अपना दर्द बयां किया.

मुंबई से चली बांद्रा एक्सप्रेस गुजरात होते हुए आज दोपहर 2:45 बजे जब गोरखपुर पहुंची तो गुजरात में कमाने गए यूपी और बिहार के लोगों का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने बताया कि किस तरह से वहां के हालात खराब हो गए हैं. पूर्वी चंपारण के रहने वाले चंदन कुमार ने बताया कि वे गुजरात के सहारनपुर में मछली पकड़ने का काम कर रहे थे. उनका परिवार पूर्वी चंपारण में गांव में ही रहता है. पिछले तीन-चार साल से वे गुजरात में रोजी-रोटी का जुगाड़ कर रहे थे. पूरे परिवार का खर्च उन्हीं की कमाई से चलता रहा है. लेकिन अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

गुजरात से लौटे कामगारों ने कहा- वहां हालात खराब हैं, खदेड़े जा रहे हैं उत्तर भारतीय

बिहार के रहने वाले हरीलाल साहनी और विरेन्‍द्र साहनी ने बताया कि बिहार के 12 लोग गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी कर रहे थे. लेकिन गुजरात में 14 माह की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना के बाद वहां का माहौल बिगड़ गया. उत्तर भारतीयों को वहां से गुजरात के पटेल समुदाय के लोग मार-पीट कर भगा रहे हैं. हर महीने में 8 से 10 हजार कमा लेते थे. जिससे गांव में रह रहे परिवार का खर्च चलता था. लेकिन, अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. मोदी जी या तो बिहार में रोजगार की व्‍यवस्‍था करें या फिर ऐसे संकट को खत्‍म करें.

गुजरात से लौटे कामगारों ने कहा- वहां हालात खराब हैं, खदेड़े जा रहे हैं उत्तर भारतीय

बिहार के रहने वाले संतूराम और विंदेश्‍वर साहनी ने बताया कि पूरे परिवार को छोड़कर वे पिछले कई साल से गुजरात के सारणपुर जिले में मछली पकड़ने का काम कर रहे थे. वहां के हालात खराब होने के कारण उन्हें आनन-फानन में वहां से लौटना पड़ा. हालात इतने खराब है कि गुजरात के पटेल समुदाय के लोग बिहार और यूपी के रहने वाले लोगों को वहां से खदेड़ रहे हैं. वे लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग कर वापस आए हैं.

उनका कहना है कि अपने ही देश में रहकर उन्हें गुजरात से भागकर वापस आना पड़ा. वे इसे पूरी तरह गलत मानते हैं. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य में इस तरह की घटना दुख पहुंचाने वाली है. बिहार में फैक्ट्रीयां नहीं होने के कारण उन लोगों को दूसरे राज्यों में कमाने जाना पड़ता है. अब उनके सामने परिवार का घर चलाना मुश्किल हो गया है.

गुजरात से लौटे कामगारों ने कहा- वहां हालात खराब हैं, खदेड़े जा रहे हैं उत्तर भारतीय

गुजरात में जो हालात है उससे यह साफ है कि लाखों की संख्या में यूपी और बिहार के लोगों को वहां से पलायन करना पड़ रहा है. ऐसे में जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह गुजरात के ही रहने वाले हैं, वहां से उत्तर भारतीयों का पलायन सोचने पर मजबूर कर देने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget