एक्सप्लोरर

खुलासाः डबल मर्डर के दो आरोपी गिरफ्तार, दावत के दौरान गोली मारकर उतार दिया था मौत के घाट

दावत के दौरान छह दिन पहले हुई दो बदमाशों की हत्‍या के बाद उठा गैंगवार का संदेह खत्‍म हो गया है. शराब और कबाब के बीच हुई दावत के दौरान ही दोनों बदमाशों की रंजिशवश सा‍थियों ने ही सिर में गोली मारकर हत्‍या कर दी थी.

गोरखपुरः दावत के दौरान छह दिन पहले हुई दो बदमाशों की हत्‍या के बाद उठा गैंगवार का संदेह खत्‍म हो गया है. शराब और कबाब के बीच हुई दावत के दौरान ही दोनों बदमाशों की रंजिशवश सा‍थियों ने ही सिर में गोली मारकर हत्‍या कर दी थी. उसके बाद सभी सात आरोपी वहां से फरार हो गए थे. गोरखपुर पुलिस ने आज 25-25 हजार रुपए के ईनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर हत्‍याकांड का पर्दाफाश कर दिया. पांच अन्‍य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता ने पुलिस लाइन्‍स सभागार में मंगलवार को घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि क्राइम ब्रांच और स्‍वाट टीम ने मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास से मंगलवार को 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

एसएसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि रंजिशन दोनों बदमाशों ने 23-24 जनवरी की रात शाहपुर इलाके के कौवाबाग के पास एक खाली मकान में दावत के दौरान अपने साथी कुशीनगर के रमेश यादव और देवरिया के रहने वाले अरविंद सिंह उर्फ रानू की सिर में गोली मारकर हत्‍या कर दी थी. उनके बीच जमीन के रुपए को लेकर भी विवाद रहा है.

बूथ अध्यक्षों के बीच पहुचेंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, सीधे संवाद में देंगे जीत के मंत्र

एसएसपी ने बताया कि घटना के मुख्‍य आरोपी गोरखपुर के गगहा के रहने वाले दुर्गेश यादव उर्फ शेरू और बेलीपार के रहने वाले राशिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शेरू ने बताया कि वे संदीप यादव, मनीष साहनी, नवनीत मिश्रा उर्फ लकी, अंगेश सिंह और बृजेश यादव उर्फ मंटू, के साथ दावत कर रहे थे.

उसी दौरान रमेश और रानू वहां पर आ गए और मारपीट करने लगे. जिस कारण उसने साथियों के साथ मिलकर दोनों को गोलियों से भून दिया. एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि दोनों बदमाशों के ऊपर भी कई मामले दर्ज रहे हैं.

प्रियंका गांधी भी अब कांग्रेस को नहीं बचा पाएंगी, राहुल राजनीति में फ्लॉप हैं- सुरेश राणा

दुर्गेश यादव ने बताया कि उसकी पहले से ही दोनों से रंजिश चल रही थी. उसी दौरान वहां पर रमेश और रानू भी पहुंच गए और मारपीट करने लगे. उसने बताया कि दोनों ने पहले ही उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था. उनसे जमीनी रंजिश भी चल रही थी. उसे डर था कि अगर वो उसे छोड़ देगा, तो दोनों उसे ही मार देंगे. इसी वजह से उन लोगों ने मिलकर दोनों की गोली मारकर हत्‍या कर दी.

एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्‍या में प्रयुक्‍त दो अदद पिस्‍टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. उन्‍होंने बताया कि पुलिस को घटना में शामिल पांच अन्‍य आरोपियों देवरिया के संदीप यादव, गोरखपुर के मनीष साहनी, नवनीत मिश्रा, बृजेश यादव और अंगेश सिंह की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget