एक्सप्लोरर

यूपी: गोरखपुर में गैंगरेप पीडि़ता ने खाया जहर, एसएसपी ने कहा- नहीं हुआ गैंगरेप

गोरखपुर से गैंगरेप की एक वारदात सामने आई है जिसके बाद पीड़िता ने जान देने का भी प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने गैंगरेप की वारदात से इंकार किया है.

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में गैंगरेप के बाद लोकलाज के डर से पीड़ित किशोरी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है. गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस ने आरोपियों के परिवार के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वहीं गोरखपुर के एसएसपी ने गैंगरेप की घटना से इंकार कर दिया है.

गोरखपुर के गगहा इलाके की रहने वाली किशोरी एक जुलाई को गजपुर बाजार गई थी. पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि वहां पर उसे पड़ोस का युवक मिल गया. उसने झांसा देकर किशोरी को अगवा कर लिया. इसके बाद अनजान जगह पर ले जाकर बंधक बना लिया. वहां उसके और दो साथी आए और तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया.

देर शाम तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी बीच देर रात किशोरी रोती हुई अपने घर पहुंची. उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. उसने बताया कि एक आरोपी ने झांसा देकर सुनसान जगह पर उसे बंधक बना लिया और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भाग निकली.

सुबह होते होते घटना की जानकारी पूरे गांव को हो गई. इससे आहत किशोरी ने जहर खा लिया. परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. गुरुवार को जब परिजनों ने मुदस्सिर अली, अख्तर और सफायत अली के खिलाफ नामजद तहरीर दी, तब मामला प्रकाश में आया. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. तीनों आरोपियों पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सुनील गुप्ता का कहना है कि घटना प्रकाश में आई है. गैंगरेप की बात गलत है. किशोरी और आरोपी पड़ोसी हैं. दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. आर्य समाज मंदिर में शादी का एक सर्टिफिकेट भी मिला है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की ओर से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रयास किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget