एक्सप्लोरर

कभी घंटों तो कभी दिनों का इंतजार करा रही हैं ट्रेनें, जवाब सिर्फ एक- परेशानी के लिए खेद है

भीषण गर्मी और उमस के कारण लम्‍बी दूरी की कई रेलगाडि़यां लेट चल रही हैं. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एनसीआर, एनआर, मध्‍य रेलवे सहित तमाम रूटों पर चलने वाली रेलगाडि़यां लेट हैं.

गोरखपुर: भीषण गर्मी और उमस के कारण लम्‍बी दूरी की कई रेलगाडि़यां लेट चल रही हैं. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एनसीआर, एनआर, मध्‍य रेलवे सहित तमाम रूटों पर चलने वाली रेलगाडि़यां लेट हैं. कल पूर्वोत्‍तर रेलवे में 151 गाडि़यां चलीं, जिसमें 64 लेट चलीं. ऐसे में यात्रियों को इस भीषण गर्मी में स्‍टेशन पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है.

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन पूर्वोत्‍तर रेलवे का मुख्‍यालय भी है. ऐसे में यहां से होकर देश के दूर-दराज के राज्‍यों और जिलों में जाने वाले बहुत से यात्री भी यहां से ट्रेनें पकड़ते हैं. शादी-ब्‍याह और गर्मी की छुट्टियों के कारण लोग अपने रिश्‍तेदारों के यहां आ-जा रहे हैं. ऐसे में ट्रेनें लेट होने से उन्‍हें काफी परेशानी हो रही है.

हावड़ा के रहने वाले व्‍यापारी राधेश्‍याम जायसवाल बेटे संजय, पत्‍नी शारदा, बहू पूजा और पोता-पोती के साथ गोरखपुर में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए आए थे. उन्‍हें सुबह 8.30 बजे ट्रेन पकड़नी थी. लेकिन, तीन घंटे से भी ज्‍यादा समय हो जाने के बाद भी ट्रेन का कुछ पता नहीं है. उनका कहना है कि ट्रेनें काफी लेट चल रही हैं. रेलवे के पूछताछ काउंटर पर भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है.

वहीं गोरखपुर के रहने वाले मोहम्‍मद ताहिर अपनी पत्‍नी नजमा के साथ बंगलुरू से गोरखपुर रिश्‍तेदारी में छुट्टियां बिताने के लिए आए थे. वे बंगलुरु में काम करते हैं. उन्‍हें सुबह गोरखपुर से यशवंतपुर तक जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी. रिश्‍तेदारी गांव में होने के कारण वे कल दोपहर में ही स्‍टेशन पर आ गए थे. पूरी रात जैसे-तैसे स्‍टेशन पर गुजारी. लेकिन, सुबह 6.35 पर आने वाली ट्रेन पहले दो घंटे लेट बताया गया. उसके बाद बताया गया कि वो ट्रेन यहां से शाम को 6.30 बजे जाएगी. ऐसे में वो अपनी पत्‍नी नजमा और बच्‍चों के साथ स्‍टेशन पर परेशान हैं. नजमा बताती हैं कि छोटे बच्‍चे की तबियत भी खराब हो गई है और उनके पास जो खाने का सामान था वो भी खत्‍म हो गया है. इसके बावजूद तीन दिन के सफर के लिए भी सोचना पड़ेगा.

वहीं पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव का कहना है कि एनसीआर, उत्‍तर रेलवे, मध्‍य रेलवे सहित अन्‍य रेलवे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मरम्‍मत और अन्‍य कार्य चल रहा है. सभी रेलवे में कार्य चलने के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं. अन्‍य रेलवे से देरी से आने वाली ट्रेनों के लेट होने पर कुछ नहीं किया जा सकता है. लखनऊ और बाराबंकी रूट से आने वाली ट्रेनें अत्‍यधिक लोड के कारण लेट हो रही हैं. उनका कहना है कि शीघ्र ही इस समस्‍या को दूर करने के उपाय किए जा रहे हैं. ऐसे में गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनें क्‍यों लेट हो रही हैं इसका जवाब उनके पास नहीं है.

भीषण गर्मी के सीजन में ट्रेनें लेट होने के कारण जहां यात्री बेहाल हैं. वहीं रेलवे के अधिकारी ट्रेनें लेट होने का कारण पूछने पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कह रहे हैं. ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें जल्‍द दूर होती नजर नहीं आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget