छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में तैनात गोरखपुर का लाल दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद
छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में तैनात गोरखपुर का लाल दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गया. एलईडी ब्लास्ट में भाजपा विधायक की भी मौत हो गई थी. दंतेश्वर गोरखपुर के रहने वाले थे.

गोरखपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में तैनात गोरखपुर का लाल दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गया. गोरखपुर के दंतेश्वर मौर्य मंगलवार को हुए नक्सली हमले में उस समय शहीद हुए जब वे भाजपा विधायक के साथ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वापस लौट रहे थे. एलईडी ब्लास्ट में भाजपा विधायक की भी मौत हो गई थी. दंतेश्वर गोरखपुर के रहने वाले थे.
गोरखपुर के कौड़ीराम इलाके के माहौल पर गांव के रहने वाले रामानुज मौर्य के पुत्र दंतेश्वर मौर्य के शहीद होने की खबर घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. सभी लोग उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने लगे. उनके पिता रामानुज मौर्य ने कहा कि बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है.
दंतेश्वर मौर्य के परिवार में पत्नी मीनाक्षी कुशवाहा और पुत्र आग्रह मौर्य हैं. शहीद के दो भाई भी छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में है. बड़े भाई सुकवामा में तैनात हैं और दंतेश्वर दंतेवाड़ा में तैनात थे. उनकी शहादत की खबर से पूरा इलाका गमगीन हो गया है. लोगों को उनके शहीद होने की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के दंतेश्वर मौर्य की शहादत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है.
उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव पहुंचेगा. गांव और आसपास के लोगों के दर्शनार्थ पार्थिव शरीर को रखने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका बेटा आग्रह चिता को मुखाग्नि देगा.
लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के मतदान से तय होगा कई दिग्गजों का सियासी भाग्य
लोकसभा चुनाव 2019: यूपी रोडवेज की बसें भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल
रिपोर्ट: कानपुर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, वाराणसी तीसरे और लखनऊ सातवें नंबर पर
जमात ए इस्लामी हिन्द ने मुलसमानों से की अपील, कहा- बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन को दो वोट
वर्ग विशेष के लिए काम करती है कांग्रेस, राहुल के नामांकन में दिखे चांद-सितारे वाले झंडे- योगी
Source: IOCL

























