एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: प्रतिष्‍ठा का विषय है सीएम योगी की सीट, प्रतिद्वंदी पिता के बेटे अमरेन्‍द्र गोरक्षनाथ बाबा की शरण में पहुंचे

गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से प्रत्याशी कौन होगा ये अभी तक साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि वर्तमान सांसद प्रवीण निषाद की काट भाजपा ने ढूंढ ली है.

गोरखपुरः राजनीति क्‍या-क्‍या नहीं करवाती है. ये देखने को एक बार फिर मिला है. देश की निगाह जिस सीट पर टिकी हुई है, आज वही सीट प्रतिष्‍ठा का विषय बन गई है. कभी इस सीट पर सपा प्रत्‍याशी रहे पूर्व मंत्री स्‍व. जमुना निषाद ने साल 1999 में सीएम योगी को कांटे की टक्‍कर देकर निषाद वोट बैंक की ताकत का एहसास कराया था. उन्‍होंने ऐसी शख्सियत से प्रतिद्वंदिता ली थी, जो आज गोरक्षपीठ के महंत और प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भी हैं. लेकिन, आज उसी गोरक्षपीठ की शरण में उनके बेटे मां के साथ मत्‍था टेकने पहुंचे.

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्‍ट्रीय सचिव रहे अमरेन्‍द्र निषाद ने चार दिन पहले सपा में उपेक्षा और कुछ नए ऐलान की बात पत्रकारों से की थी. पांच दिन पूर्व लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डा. महेन्‍द्र नाथ पाण्‍डेय के हाथों आशीर्वाद लेकर उन्‍होंने पिपराइच की पूर्व विधायक मां राजम‍ती निषाद के साथ भाजपा का दामन थाम लिया. इस सीट को वापस पाना सीएम योगी के लिए भी साख का प्रश्‍न बन गया है. क्‍योंकि उपचुनाव में ये सीट सपा के खाते में चली गई. निषाद वोट बैंक ने इस सीट पर बड़ा उलटफेर किया है.

भारत में यूं तो हर मौसम का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन, चुनावी मौसम के खुमार में पिता-पुत्र, रिश्‍ते-नाते और कई बाजियां भी पलट जाती हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव के पहले सपा में उपेक्षा का शिकार हुए अमरेन्‍द्र निषाद पिपराइच से विधायक रहीं मां राजमती निषाद के साथ चार दिन पहले भाजपा के हो गए. सपा का दामन छोड़कर भाजपा में आने के बाद वे सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और यहां पर मत्‍था टेका.

सहयोगी दलों को साथ लेकर चली बीजेपी तो मोदी का फिर प्रधानमंत्री बनना तय- राजभर

करारी हार के डर से बौखलाए हैं बुआ-बबुआ, जनता मजबूर सरकार नहीं चाहती- श्रीकांत शर्मा

तीन दशकों से समाजवादी पार्टी का दामन थाम कर सत्ता के गलियारों तक पहुंचे गोरखपुर के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय जमुना प्रसाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद और उनकी मां राजमती निषाद 7 मार्च को अपने पूरे समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे. और आज 11 तारीख को सैकड़ों समर्थकों के साथ गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किए. वे ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेककर आशीर्वाद भी लिए.

लोकसभा चुनाव 2019: प्रतिष्‍ठा का विषय है सीएम योगी की सीट, प्रतिद्वंदी पिता के बेटे अमरेन्‍द्र गोरक्षनाथ बाबा की शरण में पहुंचे

गोरखपुर पहुंचे अमरेंद्र निषाद काफी उत्साहित दिखे और मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी छोड़ने का कारण ये है कि जिस उद्देश्य से मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाई थी, वो समाजवादी पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गई है. आज समाजवादी पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की निरंतर उपेक्षा और शोषण हो रहा है. जिससे पुराने, कर्मठ समाजवादी कार्यकर्ता पार्टी से नाराज चल रहे हैं. इस कारण पार्टी गर्त में जा रही है. लोकसभा चुनाव में पार्टी हमें जो भी दायित्व सौंपेगी, उसे हम पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे.

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी की साख दांव पर, सपा-बसपा का लिटमस टेस्ट

यूपी: बीजेपी चुनाव के लिये पूरी तरह तैयार, विपक्ष के लिए अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाएगा- केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि भाजपा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं और समाज के सभी लोगों के साथ बिना भेदभाव किए उनके हितों के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए हमने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन की है.

गोरखपुर में हुए लोकसभा के उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद को चुनाव मैदान में उतारा था. जिसमें, इनको सफलता भी मिली थी. प्रवीण निषाद के पिता डा. संजय निषाद ‘निषाद पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. निषाद बिरादरी में उनकी काफी पकड़ मानी जाती है. इसी का काट निकालते हुए भाजपा ने चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करते हुए अमरेंद्र निषाद को अपनाया है.

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराना मोदी सरकार की विफलता: मायावती

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए यूपी की VIP सीटों पर किस तारीख को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget