एक्सप्लोरर

यूपी के शामली में सिर झुका कर स्कूल जाने को मजबूर हैं ये छात्राएं

एक तरफ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात कहती है तो दूसरी ओर उनके ही राज्य में बेटियां सर झुकाने पर मजबूर हैं.

एक तरफ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात कहती है तो दूसरी ओर उनके ही राज्य में बेटियां सर झुकाने पर मजबूर हैं. पश्चिमी यूपी के शामली से एक हैरान करने वाली, दुखी और शर्मसार करने वाली तस्वीर आई है. ऐसी तस्वीर जिससे पूरे प्रदेश का सिर झुक जाए. हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज जाने वाली छात्राएं ट्रैक्टर के जरिए यहां पहुंचती हैं. 60 छात्राएं एक साथ एक ट्रैक्टर पर बैठ कर स्कूल आती हैं लेकिन रास्ते भर ये सभी सर झुकाए बैठी रहती हैं. एबीपी न्यूज़ संवाददाता रक्षित सिंह ने जब छात्राओं से बात की तो उन्होंने बताया कि लड़के छेड़खानी करते हैं और इसी से परेशान होकर सभी लड़कियां ऐसा करने को मजबूर हैं. 2 इसके बाद ट्रैक्टर चालक सतपाल ने बताया कि 21 साल वे ट्रैक्टर के जरिए लड़कियों को स्कूल पहुंचाते हैं लेकिन माहौल अच्छा नहीं, छेड़खानी होती है. इसी वजह से लड़कियों से कहा गया है कि वह सिर झुका कर बैठें ताकि कोई उनका चेहरा ना देख पाए. क्या कहा माता-पिता ने लड़कियों के माता-पिता ने कहा कि उनके सामने दो ही रास्ते थे, या तो बच्चियों की पढ़ाई बंद करा दी जाए, उन्हें खुद स्कूल छोड़ने और लेने जाएं या फिर ऐसे ही ट्रैक्टर से स्कूल भेजा जाए. उन्हें 60 लड़कियों के ग्रुप में बच्ची को स्कूल भेजना अधिक सुरक्षित लगा. कम से कम बच्ची की पढ़ाई तो जारी रहेगी. क्या कहता है प्रशासन 3 एबीपी न्यूज़ ने जब इस मामले में शामली के डीएम इंद्र विक्रम सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हर बात पर बयान दिया जाए यह जरूरी नहीं. उन्होंने कहा कि यह सामान्य बात है और कोई बड़ी बात नहीं है. ऐसा तब है जब पिछले विधानसभा चुनाव में छात्राओं से छेड़खानी को बड़ा मुद्दा बनाया गया था, जहां के मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने के साथ ये भरोसा दिलाया था कि अब यूपी में कोई छात्रा असुरक्षित नहीं महसूस करेगी, अब यूपी में कोई मनचला छात्राओँ के साथ छेड़खानी नहीं कर सकेगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
'इस देश में गाली देना अपराध कबसे बना?' छात्रों पर हो रही FIR पर भड़के सौरव दास
'इस देश में गाली देना अपराध कबसे बना?' छात्रों पर हो रही FIR पर भड़के सौरव दास
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget