एक्सप्लोरर

पटना: पीएम की रैली में नहीं पहुंचे थे गिरिराज सिंह, अब विपक्ष के नेताओं ने ली चुटकी

आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बयान जारी कर गिरिराज सिंह से माफी मांगने को कहा. उन्होंने गिरिराज सिंह को बीजेपी से निष्कासित किये जाने की भी मांग की.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को गांधी मैदान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर जो बयान दिया था, उसके बाद वह खुद सवालों से घिर गये हैं और उन्हें रैली में खुद की गैरमौजूदगी पर सफाई देनी पड़ रही है. रविवार को गांधी मैदान में रैली चल रही थी, उसी दौरान सिंह का ट्वीट आया कि अपने लोकसभा क्षेत्र नवादा से बिहार की राजधानी आते समय वह बीमार हो गये.

पप्पू यादव ने ली चुटकी

रैली में उनकी गैर-मौजूदगी पर सोमवार को बिहार में विपक्षी दलों के नेताओं के चुटकी लेते हुए बयान सामने आये. मधेपुरा से लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने खुद यह मानक तय किया था कि रैली में भाग नहीं लेने वाले राष्ट्रविरोधी माने जाएंगे. इस प्रकार वह खुद देशद्रोही साबित हो गये हैं. जिन्हें वह देशद्रोही मानते हैं, उन्हें धमकी देते हैं कि उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा. अब वह अपने लिए किस देश का वीजा आवेदन करने जा रहे हैं. पप्पू यादव ने अपने ट्वीट के साथ ‘बिहार ने मोदी को खारिज किया’ और ‘देशद्रोही गिरिराज’ जैसे हैशटैग भी डाला जो रविवार को ट्रेंड कर रहा था.

इस मुद्दे पर आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने कहा कि गिरिराज सिंह ने अपनी ही दलील से साबित कर दिया है कि वह राष्ट्रविरोधी हैं. कुछ भी कहें, बिहार की देशभक्त जनता ने रैली को खारिज कर दिया है. आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बयान जारी कर गिरिराज सिंह से माफी मांगने को कहा. उन्होंने सिंह को बीजेपी से निष्कासित किये जाने की भी मांग की.

हमारी पार्टी को राष्ट्रवाद के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं- नवल किशो यादव

उधर बीजेपी के विधान परिषद सदस्य नवल किशोर यादव ने इस पूरे मामले पर कहा कि हमारी पार्टी को राष्ट्रवाद के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. विपक्षी दल गिरिराज सिंह के बयान को संदर्भ से परे पेश कर रहे हैं.

जेडीयू ने इस विवाद से बनाई दूरी

बिहार में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने इस पूरे विवाद से दूरी बनाकर रखी. पार्टी प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह इस बारे में स्पष्टीकरण देंगे कि उन्होंने किस परिस्थिति में ऐसा कहा. हमारी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget