एक्सप्लोरर

मथुरा में बोले गिरिराज- देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए एक समुदाय के लोग जिम्मेदार

गिरिराज ने कहा, ‘कांग्रेस के युवराज का असली चेहरा उजागर हो गया है. केरल में गौमांस की पार्टी देते हैं और गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर चंदन का टीका लगाते हैं. इस देश को अंग्रेजों और मुगलों से ज्यादा राजनेताओं ने नुकसान पहुंचाया है.’

मथुरा: केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर सहित शिव मंदिरों के दर्शनों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा "शेर की खाल ओढ़ने वाला भेड़िया शेर नहीं हो जाता है." उन्होंने विश्वास जताया कि अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा और इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय योगदान देंगे. यहां नौहझील क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘जिस तरह कांग्रेस के लोगों ने इलाहाबाद में भगवान शिव के जयकारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, उससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस और उसके नेता इन दिनों जो कर रहे हैं वह शिव की भक्ति है अथवा राजनीति से प्रेरित ढकोसला.’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के युवराज का असली चेहरा उजागर हो गया है. केरल में गौमांस की पार्टी देते हैं और गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर चंदन का टीका लगाते हैं. इस देश को अंग्रेजों और मुगलों से ज्यादा राजनेताओं ने नुकसान पहुंचाया है.’ फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर अवश्य बनेगा और उसे हिन्दू और मुसलमान, दोनों कौमें मिलकर बनाएंगी. ऐसा मेरा विश्वास है.’ बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हमारे मौजूदा प्राकृतिक संसाधनों के सापेक्ष तेजी से बढ़ रही देश की आबादी बेहद चिंताजनक विषय है. कुछ लोगों ने जनसंख्या बढ़ाने का जिम्मा ले रखा है. ऐसे लोगों के लिए कठोर कानून बनाया जाना चाहिए.’ उन्होंने भविष्य को लेकर चेताते हुए कहा, ‘यदि देश में जनसंख्या वृद्धि की यही रफ्तार रही तो 2050 तक खाद्यान्न तो क्या पीने के लिए पानी की भी किल्लत हो जाएगी. इसके लिए उन्होंने समुदाय विशेष की सोच को जिम्मेदार बताया.’ इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद हेमामालिनी ने ब्रज के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की लंबी फेहरिस्त का जिक्र करते हुए स्थानीय जनता से थोड़ा और समय दिए जाने की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, SC-ST के बाद अब लगा POCSO एक्ट
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, SC-ST के बाद अब लगा POCSO एक्ट
जयपुर में जन्माष्टमी की धूम! पीली ड्रेस में कान्हा बनकर आए नन्हे बच्चे
जयपुर में जन्माष्टमी की धूम! पीली ड्रेस में कान्हा बनकर आए नन्हे बच्चे
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
राजस्थान: सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में BJP का चुनावी दांव, केके गुप्ता की हुई एंट्री
राजस्थान: सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में BJP का चुनावी दांव, केके गुप्ता की हुई एंट्री

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget