एक्सप्लोरर

गाजियाबाद गैंगरेप मामला: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया मदरसे का मुआयना, मौलवी से हुई पूछताछ

केंद्र और यूपी दोनों ही जगह बीजेपी की सरकार है लेकिन गाजियाबाद मदरसा गैंगरेप मामले में जल्द कार्रवाई की मांग लेकर आज बीजेपी ने केन्द्रीय सचिवालय से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला.

गाजियाबाद: केंद्र और यूपी दोनों ही जगह बीजेपी की सरकार है लेकिन गाजियाबाद मदरसा गैंगरेप मामले में जल्द कार्रवाई की मांग लेकर आज बीजेपी ने केन्द्रीय सचिवालय से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान बीजेपी ने इस घटना में शामिल मौलवी और उसके साथियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. हालांकि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मदरसे का मुआयना किया और मौलवी से पूछताछ अभी जारी है.

कैंडल मार्च में शामिल बीजेपी सांसद महेश गिरी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में धर्म नहीं आना चाहिए. उन्होंने कहा कि आरोपी मौलाना और उसके साथियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और पुलिस को मदरसे को सील करना चाहिए. हालांकि सवाल ये उठ रहा है कि यूपी और केंद्र दोनों ही जगह बीजेपी की सरकार है, तो फिर क्यों कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी नेता कैंडल मार्च कर रहे हैं.

क्या है मामला

दिल्ली के गाजीपुर की रहने वाली करीब 11 साल की नाबालिग लड़की की किडनैपिंग और रेप का मामला सामने आया है. लड़की 21 तारीख की शाम को अचानक गाजीपुर के अपने घर के पास से लापता हो गई थी. घरवालों ने बच्ची को बहुत ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने उसी शाम गाजीपुर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस फोन सीडीआर की मदद से लड़की तक पहुंची और पाया की लड़की गाजियाबाद के एक मदरसे में है.

गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने रेड की और लड़की को उस मदरसे से बरामद किया. साथ ही मदरसे के मौलवी और 17 साल के एक नाबालिग लड़के को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले आई. पुलिस को लड़की की सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी जिसमे वो लड़के के साथ जाते हुए दिख रही थी.

सोमवार को लड़की ने कोर्ट में बताया की उसे 17 साल का नाबालिग लड़का अपने साथ गाजियाबाद के अर्थला इलाके के मदरसे में ले गया था. पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच भी करवाई जिसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत और रेप का केस दर्ज किया गया. आरोपी नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

फिलहाल लड़की के परिवार का कहना है की उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ है. परिजनों ने आरोप लगाया कि मदरसे के अंदर मौलवी और अन्य लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया है और उन सभी लोगो की गिरफ्तारी होनी चाहिए. तीन दिन से गाजीपुर थाने में इस घटना के बाद प्रदर्शन भी किया जा रहा है. स्थानीय पुलिस से ये केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. मौलवी के रोल की भुमिका की जांच की जा रही है.

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी रविन्द्र यादव ने बताया कि लड़की को एक दिन के लिए मदरसे में रखा गया था. आरोपी नाबालिग लड़का भी मदरसे में पढ़ता करता है. फिलहाल मदरसे के मौलवी से पूछताछ जारी है. क्राइम ब्रांच के डीसीपी और बाकी अफसरों की टीम मदरसा पहुचीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget