एक्सप्लोरर

जर्मन शख्स के साथ होटल में छेड़छाड़ और मारपीट, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के एक होटल में जर्मनी के एक युवक के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है. युवक ने होटल के सेल्स मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 54 साल का ये विदेशी शख्स पिछले दो महीने से होटल में रुका हुआ था.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के एक होटल में जर्मनी के एक युवक के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है. युवक ने होटल के सेल्स मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 54 साल का ये विदेशी शख्स पिछले दो महीने से होटल में रुका हुआ था.

जर्मनी का ये शख्स नोएडा की एक कंपनी में एक प्रोजेक्ट के लिए आया हुआ है. इसका आरोप है कि होटल के सेल्स मैनेजर ने इसके साथ अश्लीलता की और विरोध करने पर मारपीट भी की. जर्मन शख्स ने इंदिरापुरम थाने में मामला दर्ज कराया है.

विदेशी शख्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी मैनेजर ने कमरा खाली करने की जानकारी के लिए पहले मेल किया. जानकारी देने के बाद भी वह पूछताछ करने आया और बदसुलूकी की. किसी तरह जर्मन शख्स ने खुद को बचाया.

पुलिस ने विदेशी शख्स के हवाले से बताया कि पीड़ित जब यूट्यूब पर वीडियो देखने के साथ जिम जाने के लिए तैयार हो रहे थे, तो उन्हें होटल मैनेजर की ओर से एक मेल मिली. इसमें उनसे होटल का कमरा खाली करने के बारे में पूछा गया था.

जवाब में उन्होंने मेल कर बताया कि वह चार मई को जर्मनी लौटेंगे. उनकी चार मई को म्यूनिक जर्मनी जाने के लिए फ्लाइट है. आरोप है कि मैनेजर ने उनके रूम की डोर बेल बजाई और उनसे उनके जाने के बारे में पूछा.

आरोप है इसके बाद आरोपी मैनेजर ने किसी बात पर मारपीट शुरु कर दी और छेड़छाड़ शुरू कर दी. गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget