एक्सप्लोरर

रेप के आरोपी यूपी के मंत्री प्रजापति की अभी तक गिरफ्तारी नहीं, अखिलेश ने कहा- ‘सरेंडर करें प्रजापति’

लखनऊ: बलात्कार के आरोपी यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि गायत्री को सरेंडर कर देना चाहिए. सवाल ये है कि जब सीएम भी चाहते हैं कि गायत्री की गिरफ्तारी हो फिर गायत्री तक पुलिस पहुंच क्यों नहीं पा रही.

बलात्कार के आरोपी यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति कब गिरफ्तार होंगे ? ये सवाल अब भी बना हुआ है. गिरफ्तारी को लेकर पहली बार यूपी के सीएम अखिलेश यादव का भी बयान आया है.

वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के शो वॉक द टॉक में अखिलेश ने कहा है, ‘’ गायत्री प्रजापति को भागना नहीं चाहिए. उन्हें तुरंत सरेंडर करना चाहिए. सरकार और पुलिस गायत्री को पकडने में सुप्रीम कोर्ट की पूरी मदद करेगी.

सीएम अखिलेश कह रहे हैं कि गायत्री को पकड़ने की पूरी कोशिश हो रही है. सवाल इस कोशिश को लेकर भी है, क्योंकि जिस मंत्री की सुरक्षा में यूपी की पुलिस तैनात है उस मंत्री तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है.

गायत्री फरार हैं इस बीच पुलिस कल यूपी की पुलिस दिल्ली के एम्स अस्पताल में पीड़ित बच्ची का बयान लेने पहुंची, हालांकि इसको लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है. पुलिस की जिस अधिकारी ने पीड़ित बच्ची का बयान लिया वो खुद कह रही हैं कि बच्ची अभी तक सदमे में है. बच्ची की मां ने ही गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

एक मंत्री पर गंभीर आरोप हैं, लेकिन कार्रवाई को लेकर पुलिस कभी गंभीर नहीं हुई. पहले तो केस दर्ज नहीं किया और जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ तो गिरफ्तारी नहीं की, अब जब गिरफ्तारी के लिए पुलिस निकली है तो गायत्री प्रजापति फरार हो गए हैं.

सवाल ये है कि दो हफ्ते पहले 17 फरवरी को जब केस दर्ज हुआ तब पुलिस ने गायत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? गायत्री जब पुलिस सुरक्षा में प्रचार कर रहे थे तब उन्हें क्यों नहीं गिरफ्तार किया? गायत्री जब वोट डालने पहुंचे तब पुलिस ने उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया?

क्या है पूरा मामला? गायत्री प्रजापति पर रेप और गैंगरेप का आरोप लगने के बावजूद यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ 17 फरवरी को तभी मामला दर्ज किया जब सुप्रीम कोर्ट ने उसे फटकार लगाई. केस दर्ज होने के बाद भी गायत्री प्रजापति 27 फरवरी तक अपने चुनाव क्षेत्र अमेठी में आराम से घूमता रहा और अब पुलिस उसे फरार बता रही है. पीड़ित महिला के मुताबिक गायत्री प्रजापति और उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप के बाद उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी बलात्कार की कोशिश की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget