एक्सप्लोरर

जानिए, उन्नाव गैंगरेप केस के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पूरी कहानी

दिन में तीन एनकाउंटर करने वाली यूपी पुलिस के लंबे हाथ विधायक जी तक पहुंच भी नहीं पा रहे हैं. सेंगर का कहना है कि वे निर्दोष हैं और पीड़ित परिवार ही असली दोषी है. हालांकि उन्नाव में विधायक जी की छवि एक बाहुबली नेता की है.

लखनऊ: बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर इन दिनों चर्चा में हैं. उन पर गैंगरेप का आरोप है. पीड़ित ने लखनऊ में सीएम आवास के बाहर जान देने का प्रयास किया, इस घटना के अगले दिन उसके पिता की जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. दिन में तीन एनकाउंटर करने वाली यूपी पुलिस के लंबे हाथ विधायक जी तक पहुंच भी नहीं पा रहे हैं. सेंगर का कहना है कि वे निर्दोष हैं और पीड़ित परिवार ही असली दोषी है. हालांकि उन्नाव में विधायक जी की छवि एक बाहुबली नेता की है.

अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में सेंगर कांग्रेसी थे. 2002 के चुनावों से पहले उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया और कांग्रेस के प्रत्याशी को बड़े अंतर से हरा दिया. 2007 आते-आते उनकी छवि बाहुबली की बन गई थी. पार्टी की इमेज की खातिर माया ने उन्हें साइडलाइन कर दिया. तो उन्होंने सपा का दामन थाम लिया.

जानिए, उन्नाव गैंगरेप केस के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पूरी कहानी

2007 में एक बार फिर वह विधायक बन गए. 2012 में भी सपा के टिकट पर उन्होंने चुनाव जीता और 2017 में बीजेपी के टिकट पर वह विधायक बन गए. यानि 2002 से वो लगातार विधायक हैं और अपने राजनीतिक करियर में यूपी की सभी अहम पार्टियों में रहे हैं. 2002 से 2017 के बीच वो बीएसपी, एसपी से विधायक रहे हैं और अभी बीजेपी से विधायक हैं.

चुनावों का हिसाब किताब रखने वाली वेबसाइट myneta.info के मुताबिक 2007 के हलफनामे में उनकी संपत्ति 36,23,144 थी जो 2012 में बढ़ कर 1,27,26,000 हो गई और 2017 में यह आंकडा 2,90,44,307 हो गया. 12वीं पास सेंगर पर एक आपराधिक मामला भी है.

सेंगर ठाकुर बिरादरी के नेता हैं और पीड़ित परिवार भी ठाकुर बिरादरी से ही हैं. सेंगर की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं, उनके भाई ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं. कहा जाता है कि सेंगर प्रदेश भर के ठाकुर नेताओं समेत राजा भैया और सीएम योगी के भी करीबी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget