एक्सप्लोरर

दस दिन बाद कौन जीतेगा यूपी की जंग?

नई दिल्ली: दो दौर का चुनाव बाकी है और नेताओं की जुबान से जीत के दावे अभी से ही हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महराजगंज की रैली में तो इशारों से साफ कर दिया कि विरोधी साफ हो गये हैं. यदि यूपी चुनाव संबंधी हर खबर पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें उधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कल तक विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने की बात करने वाले मोदी और बीजेपी के लोग अब गठबंधन की सरकार की बातें करने लगे हैं. जब कोई ऐसी बातें करने लगे तो समझो कि वह चुनाव हार गया. पूर्वांचल की 90 सीटों के लिए तमाम नेताओं ने ताकत झोंक रखी है. बीजेपी की ओर से तो खुद पीएम ने ही कमान संभाल रखी है. महाराजगंज के बाद मोदी देवरिया गये और वहां भी उन्होंने विरोधियों पर हमले के साथ जीत का दावा किया. मोदी के लिए इस दौर का दंगल इसलिए भी खास है - क्योंकि जिन 90 सीटों पर वोटिंग बची है उनमें से 82 सीटों पर 2014 के चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिली थी . - पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र भी इसी पूर्वांचल में आता है - गृह मंत्री राजनाथ सिंह का गृह जिला भी इसी इलाके में है - मुख्यमंत्री पद के दावेदार आदित्यनाथ भी इसी पूर्वांचल के हैं यूपी, पंजाब गोवा चुनाव से जुड़ी हर खबर.. क्या होगा, किसने क्या कहा..पूरी जानकारी यहां मिलेगी यही वजह है कि बीजेपी के लिए बाकी बचे दोनों फेज काफी अहम हो गये हैं और मोदी विरोधियों पर पहले से ज्यादा तीखे हमले कर रहे हैं. मोदी का ये पूरा हफ्ता पूर्वांचल की गलियों में ही बीतने वाला है. 4 और 8 मार्च को आखिरी दो दौर की वोटिंग है जबकि 11 मार्च को सबसे तेज नतीजे एबीपी न्यूज पर आने वाले हैं. उधर बीएसपी मुखिया मायावती दो मार्च यानी गुरुवार को जनपद चंदौली और भदोही में चुनावी जनसभाएं करेंगी. वहीं तीन मार्च यानी शुक्रवार को जनपद मिर्जापुर और जौनपुर में उनका चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित है. छोटे दल बड़े खिलाड़ी बन रहे हैं पूर्वांचल के चुनाव में निषाद पार्टी ने बड़े बड़े नेताओं की नींद हराम कर रखी है. भोजन भरी थाली इस पार्टी का चुनाव चिन्ह है और वोटरों को लुभाने के लिए भोजपुरी में प्रचार के गीत गाये जा रहे हैं. अब जरा NISHAD पार्टी का पूरा नाम भी जान लीजिए . - इसका फुल फॉर्म है निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल . - निषाद पार्टी का पूर्वांचल में पांच पार्टियों से गठबंधन है - मोहम्मद अयूब की पीस पार्टी - कृष्णा पटेल वाला अपना दल गठबंधन के अहम साझीदार हैं छोटे दलों का ये बड़ा गठबंधन विरोधियों के लिए परेशानी का कारण इसलिए भी है क्योंकि इस गठबंधन के टिकट पर पूर्वांचल के कई बाहुबली अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. विजय मिश्रा अब तक अखिलेश सरकार में मंत्री थे लेकिन टिकट नहीं मिला तो निषाद पार्टी के टिकट पर भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से ताल ठोंक रहे हैं. इसी पार्टी के टिकट पर ही इलाके के एक और बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर जिले की मल्हनी सीट से लड़ रहे हैं. इस पार्टी के प्रमुख संजय निषाद खुद गोरखपुर ग्रामीण सीट से मैदान में हैं. ये गठबंधन पूर्वांचल की बाकी बची 90 में से 20 सीटों का परिणाम प्रभावित कर सकता है. चुनावी रैली में बोले PM मोदी- GDP के आंकड़ों से सही साबित हुई नोटबंदी, हॉर्वर्ड पर भारी पड़ा हार्ड वर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
BJP ज्वाइन करने से पहले CM से मिले राकेश सिंह, बताई सपा छोड़ने की वजह
BJP ज्वाइन करने से पहले CM से मिले राकेश सिंह, बताई सपा छोड़ने की वजह
UP: एक्साइज पॉलिसी से उछला निर्यात, किसानों और उद्योगों के बढ़े अवसर
UP: एक्साइज पॉलिसी से उछला निर्यात, किसानों और उद्योगों के बढ़े अवसर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget