एक्सप्लोरर

नीली बत्ती लगी गाड़ी में आए बदमाश और लूट लिए करोड़ों रुपए के  जेवरात 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों द्वारा तीन करोड़ रुपए के चांदी के गहनों की लूट के मामले में पुलिस ने गुरूवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से लूटे गए करीब तीन करोड़ रुपए कीमत के चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. बदमाशों ने इस वारदात को फिल्मी स्टाइल में फर्जी अधिकारी बनकर अंजाम दिया.

नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों द्वारा तीन करोड़ रुपए के चांदी के गहनों की लूट के मामले में पुलिस ने गुरूवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से लूटे गए करीब तीन करोड़ रुपए कीमत के चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. बदमाशों ने इस वारदात को फिल्मी स्टाइल में फर्जी अधिकारी बनकर अंजाम दिया.

मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि तीन अप्रैल को आगरा और मथुरा के सर्राफा व्यापारियों के चांदी के जेवरात लेकर ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी की गाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी.

जेवर टोल पार करने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर एक नीली बत्ती लगी इनोवा कार में सवार पांच लोगों ने गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया. बदमाशों ने खुद को जीएसटी का अधिकारी बताया.

एडीजी ने बताया कि इनोवा कार में सवार बदमाशों ने कुरियर वेन में रखे करीब तीन करोड़ रुपए के चांदी के बने जेवरात लूटे और चालक तथा सुरक्षा गार्डों को सड़क पर छोड़ कर भाग गए.

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही नोएडा पुलिस ने आज इस मामले में अश्वनी, बब्बू, अब्दुल्लाह और हातिम को गिरफ्तार किया है. उनके पास से सर्राफा व्यापारियों के लूटे गए करीब तीन करोड़ रुपए के जेवरात बरामद किए गए हैं.

एडीजी ने बताया कि इस मामले में बदमाशों को फर्जी सिम उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले राहुल और आदित्य नाम के व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था.

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह लूट के बाद सऊदी अरब भागने की योजना बना रहे थे. जांच के दौरान यह भी पता चला कि कुरियर कंपनी का वैन चालक बदमाशों से मिला हुआ है, वह अभी फरार है.

एडीजी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड अरमान नामक बदमाश भी फरार है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से घटना मैं प्रयुक्त इनोवा कार भी बरामद कर ली. पूछताछ में पता चला है कि उक्त गिरोह ने इससे पहले भी लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget