एक्सप्लोरर

चंदौली में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत, हत्या या आत्महत्या पुलिस उलझी

चंदौली में देर रात मालगाड़ी से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इनमें एक महिला एक पुरुष और दो लड़कियां है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है

चंदौली। चंदौली में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय हिनौता गांव के नजदीक मंगलवार को मालगाड़ी से कटकर महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई. ड्राइवर द्वारा मंडल मुख्यालय को सूचना देने के बाद मौके पर रेलवे के आला अधिकारी पहुंच गये. इसके बाद शवों को विशेष ट्रेन में रखकर चंदौली-मंझवार स्टेशन पहुंचाया गया.

मंगलवार रात करीब 8.30 बजे मालगाड़ी गुजर रही थी. इसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय किशोरी व 12 वर्षीय बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. चालक से घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी, एएसपी प्रेमचंद, सदर कोतवाली व अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं डीआरएम पंकज सक्सेना भी जीआरपी जवानों के साथ विशेष ट्रेन से घटनास्थल पहुंचे. पुलिस व जीआरपी ने स्थानीय लोगों से बात कर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मृतकों के पास कागजात होने की उम्मीद से जवानों ने रेलवे ट्रैक पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई कागजात नहीं मिला. एसपी ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के जान पड़ते हैं. मामला दुर्घटना का नहीं, बल्कि आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

हत्या या आत्महत्या

ट्रेन से बुरी तरह कटने से शव क्षत-विक्षत हो गये हैं. शिनाख्त में काफी दिक्कतें आ रही हैं. इसे हादसा अथवा आत्महत्या माना जाए, इसको लेकर रहस्य गहरा गया है. हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर तफ्तीश कर रही है. मौके से एक मोबाइल फोन मिला है. फिलहाल पुलिस सिम के जरिये जानकारी जुटाने में लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस साजिश और शरारत को समझना होगा...2024 का चुनाव याद कर सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर बोला हमला
इस साजिश और शरारत को समझना होगा...2024 का चुनाव याद कर सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर बोला हमला
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा में बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget