एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में अब कोरोना जांच में आएगी तेजी, जिले को भेजी गईं पांच हजार एंटीजन किट

यूपी के प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इनकी पहचान के लिये अब सरकार एंटीजन किट का सहारा ले रही है. जिले को पांच हजार एंटीजन किट दी गई हैं

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में भी कल से रैपिड एंटीजेन किट के ज़रिये कोरोना की टेस्टिंग की जाएगी. प्रयागराज में इसके लिए पहले फेज में पांच हज़ार किट भेजी गई हैं. यूपी सरकार ने इन रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किटों को ख़ास तौर पर जर्मनी व बेल्जियम से मंगाया है. कल से शुरू होने वाली इस रैपिड जांच के लिए शहरी इलाके में छह सेंटर्स बनाए गए हैं. इसके लिए आज हेल्थ वर्कर्स को सीएमओ आफिस में ट्रेनिंग दी गई है. इस टेस्टिंग किट से घंटे भर के अंदर ही रिपोर्ट आ जाएगी. सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के जिन पांच शहरों में एंटीजेन टेस्ट शुरू किये जा रहे हैं, उनमे सबसे ज़्यादा आबादी वाला जिला प्रयागराज भी शामिल है.

प्रयागराज के सीएमओ डा. जीएस बाजपेई के मुताबिक़ शासन ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट कराना चाहता है. अभी तक हो रहे टेस्ट का परीक्षण करने की लिमिट है. ऐसे में आईसीएमआर की अनुमति से यूपी सरकार ने सूबे के पांच बड़े शहरों में अब ज़्यादा टेस्ट कराए जाने हैं. ये टेस्ट रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग किट से ही होंगे. इनका इस्तेमाल ख़ास तौर पर कन्टेनमेंट जोन और क्वारंटीन सेंटर्स में ही होना है.

पहले चरण में इस टेस्ट के लिए शहर के छह हिस्सों में टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं. सीएमओ के मुताबिक़ एंटीजेन के साथ ही ट्रूनेट टेस्ट भी शुरू कराया जा रहा है. इन दोनों टेस्ट के शुरू होने से संक्रमितों की पहचान आसानी से हो सकेगी और कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा. हालांकि ट्रेनिंग के दौरान रैपिड एंटीजेन टेस्ट के नतीजों को लेकर तमाम सवाल उठे, जिसका जवाब डॉक्टर्स के पास नहीं था. प्रयागराज में पिछले दस दिनों में जिस तरह कोरोना के मामले तेजी से बढे हैं, उसके बाद इस तरह के टेस्ट यहां बेहद ज़रूरी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें.

नोएडा: एंटीजन किट से होगी कोरोना संक्रमण की जांच, सिर्फ 30 मिनट में आ जाएगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget