एक्सप्लोरर

टैंपो और डंपर की टक्कर में 5 स्कूली बच्चों सहित आठ की मौत, दो गंभीर घायल

चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में सुचेता कॉलोनी के पास टैंपो और डंपर की आमने-सामने हुई टक्कर में टैंपो सवार पांच स्कूली बच्चों सहित आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं.

बांदा: चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में सुचेता कॉलोनी के पास टैंपो और डंपर की आमने-सामने हुई टक्कर में टैंपो सवार पांच स्कूली बच्चों सहित आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि पांच स्कूली बच्चों सहित दस लोग टैंपों में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इलाहाबाद राजमार्ग पर सुचेता कॉलोनी के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर और टैंपो की आमने-सामने से टक्कर हो गई. इस टक्कर में पांच स्कूली बच्चों सहित आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सभी बच्चे कक्षा एक से लेकर पांचवीं कक्षा तक के थे, जिनकी उम्र पांच से दस साल के बीच रही होगी. एसपी ने बताया कि अन्य मृतकों में टैंपो चालक और दो अज्ञात युवक हैं. घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य चार शवों को ग्रामीण उठने नहीं दे रहे. ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है. दुर्घटना के लिए जिम्मेदार डंपर को कब्जे में ले लिया गया है जबकि उसका ड्राइवर फरार है. एसपी ने यह भी बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम किया और पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. यूपी की इन पांच खबरों को भी पढ़ें टेलीप्रॉम्पटर से पढ़ कर स्थानीय भाषा बोल पाते हैं पीएम मोदी: अखिलेश यादव गाजियाबाद पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, दो इनामी अपराधियों सहित 5 गिरफ्तार पति से हुआ झगड़ा तो दो बेटों समेत जहर मिला कर पी लिया दूध, तीनों की मौत साथ जी ना सके तो मौत को लगाया गले, ट्रेन के सामने आकर प्रेमी युगल ने दी जान जिन हाथों में था भीख मांगने का कटोरा, उन नन्‍हें-मुन्‍ने हाथों में पकड़ा दी कलम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
छत्तीसगढ़: 152 की लागत से बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई
छत्तीसगढ़: 152 की लागत से बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget