एक्सप्लोरर

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, दो साल से लगा रहा था बैंक के चक्कर

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने 2013 में पिता द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज से ऋणमुक्ति के लिए एक दिन पहले ही बैंक की शाखा में आवेदन किया था.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने 2013 में पिता द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज से ऋणमुक्ति के लिए एक दिन पहले ही बैंक की शाखा में आवेदन किया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव जरैलिया निवासी चोखेलाल के पुत्र रामेश्वर (45) ने बीती रात खेत पर जानवरों से फसल की रखवाली के दौरान फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसके परिजन ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर के पिता चोखेलाल ने पांच वर्ष पूर्व खाद-बीज खरीदने के लिए इण्डियन ओवरसीज बैंक की शाखा से ऋण लिया था. दो साल पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई. नोएडा: लिव-इन पार्टनर की आत्महत्या से दुखी युवती ने भी की खुदकुशी पिता की मृत्यु के बाद से ही रामेश्वर ऋण माफ कराने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा था. लेकिन उसे अब तक कामयाबी नहीं मिली थी. उसे खुद भी खेती से इतनी आमदनी नहीं हो रही थी कि वह कर्ज से मुक्ति पा लेता. उसके परिवार में तीन बच्चे, पत्नी व मां सहित छह लोग हैं. नौहझील के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया,"एक दिन पूर्व ही वह हसनपुर स्थित आईओबी की शाखा में एक बार फिर ऋण माफ कराने के लिए अर्जी देकर आया था. लेकिन बैंक वालों के रुख से उसे कोई रियायत मिलने की उम्मीद नहीं बंधी." इधर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रविंद्र कुमार ने भी इस मामले में रिपोर्ट तलब की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
धर्मशाला में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का आइस स्केटिंग रिंक, बदलेगी शहर की तस्वीर
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget