एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत और निदा को इस्लाम से किया जाएगा ख़ारिज

बरेली की दो मुस्लिम महिलाएं इन दिनों धर्म के ठेकेदारों के निशाने पर हैं. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत नक़वी और आला हजरत खानदान की बहू निदा खान को इस्लाम से खारिज किया जाएगा.

बरेली: बरेली की दो मुस्लिम महिलाएं इन दिनों धर्म के ठेकेदारों के निशाने पर हैं. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत नक़वी और आला हजरत खानदान की बहू निदा खान को इस्लाम से खारिज किया जाएगा. शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने शुक्रवार को हुई जुमे की नवाज के दौरान तकरीर में इस बात का ऐलान किया है. फ़रहत ने कहा कि वो औरतों के हुक़ूक़ और इंसाफ के लिए लड़ती रहेंगी इस मामले में फ़रहत नक़वी का कहना है कि वो धर्म के ठेकेदार तब कहां चले गए थे जब महिलाओं को 3 तलाक दिया जा रहा था. जब महिलाओं का हलाला किया जा रहा था. अब जब वो हलाला, 3 तलाक़ और बहुविवाह के खिलाफ पीड़ित महिलाओं की आवाज उठा रही हैं तो उन्हें इस्लाम से खारिज करने की धमकी दी जा रही है. फ़रहत का कहना है की वो इन धमकियों से डरने वाली नही हैं. उन्होंने कहा कि वो औरतों के हुकूक उनके इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस्लाम में जुर्म सहना भी गुनाह बताया है तो जुर्म करना भी गुनाह बताया है. उन्होंने कहा कि अब एक फ़रहत नहीं हजारो फ़रहत पैदा हो चुकी हैं. क्या अब ये लोग औरतों का वजूद ही खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि 1937 में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जो बना वो अंग्रेजों की हुकूमत में बना, उसे नही मानेंगे. 1400 साल पहले बने इस्लाम को मानेंगे. हम अपनी बच्चियों की लिए लड़ते रहेंगे. हमेशा इन लोगों ने औरतों को दबाकर रखने का काम किया लेकिन आज के समय में महिलायें जागरूक हो चुकी हैं. निदा खान ने कहा इस्लाम पर किसी का कॉपीराइट नहीं इस मामले में आला हजरत खानदान की बहू निदा खान का कहना है कि इस्लाम किसी का ट्रेडमार्क नहीं, किसी का कॉपीराइट नही है. संविधान ने हमें अपना अधिकार दिया है. उन्होंने सबीना का मामला उठाते हुए कहा कि औरतों को प्रताड़ित करना इन्होंने फैशन बना लिया है. उन्होंने कहा कि जिस आला हजरत खानदान में उनकी शादी हुई उसी खानदान में 14 तलाक़, 3 तलाक़ के हैं. ये लोग सिर्फ अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा ऐसे जाहिलों से वो डरने वाली नहीं. दरअसल निदा और फ़रहत दोनों ही तलाक़ पीड़ित हैं और दोनों ही अलग अलग संस्था चलाती हैं. जिसमें वो मुस्लिम महिलाओं के हक़ की लड़ाई लड़ती हैं. जिस वजह से धर्म के ठेकेदार अब इन दोनों की महिलाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget