एक्सप्लोरर

पूर्वांचल में प्रियंका गांधी का जादू रहा बेअसर, 26 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस

पूर्वांचल की 26 सीटों में से तीन सीटों पर बीएसपी ने और एक सीट पर एसपी ने जीत दर्ज कराई है. दो सीटों पर अपना दल-सोनेलाल और बाकी 20 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है.

loksabha election results 2019: पूर्वांचल की 26 सीटों में से तीन सीटों पर बीएसपी ने और एक सीट पर एसपी ने जीत दर्ज कराई है. दो सीटों पर अपना दल-सोनेलाल और बाकी 20 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है. कांग्रेस पूर्वांचल में तीसरे नंबर की पार्टी बन कर रह गई है. कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का जादू बेअसर रहा और कांग्रेस यहां कोई कमाल नहीं दिखा पाई. एसपी-बीएसपी की जुगलबंदी के कारण कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी काफी कम हो गया है.

प्रियंका गांधी को कांग्रेस की तुरुप का पत्ता कहा जा रहा था. उनके आते ही कांग्रेस में एक नई जान दिखाई देने लगी थी और कार्यकर्ताओं का जोश भी बढ़ गया था. उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार रैलियां कीं, जनसभाएं कीं, नुक्कड़ सभाएं और रोड-शो किए. उन्होंने जिस तरह से पीएम मोदी और बीजेपी को निशाने पर लिया और माहौल बनाने का प्रयास किया उससे लगने भी लगा था कि कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी.

लेकिन इस बार तो यूपी में कांग्रेस केवल रायबरेली सीट पर ही जीत पाई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से हार गए.

पूर्वांचल में बीजेपी की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने खासी मेहनत की थी. इन सीटों पर उन्होंने रैलियां कीं और तीखे भाषण दिए. उनके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी पूर्वांचल पर खासा ध्यान दिया था. यहां चूंकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी चुनाव लड़ रहे थे लिहाजा प्लानिंग और ग्राउंडवर्क पर बीजेपी ने खासा ध्यान दिया.

जिन सीटों पर गठबंधन ने हासिल की जीत-

लालगंज- बीएसपी की संगीता आजाद जीतीं घोसी- बीएसपी के अतुल कुमार सिंह जीते गाजीपुर- बीएसपी के अफजाल अंसारी जीते आजमगढ़- एसपी के अखिलेश यादव जीते

जिन सीटों पर बीजेपी ने हासिल की जीत-

प्रतापगढ़- बीजेपी के संगमलाल गुप्ता जीते महाराजगंज- बीजेपी के पंकज चौधरी जीते कुशीनगर- बीजेपी के विजय कुमार दुबे जीते देवरिया- बीजेपी के रमापति राम त्रिपाठी जीते बांसगांव- बीजेपी के कमलेश पासवान जीते सलेमपुर- बीजेपी के रविंद्र जीते जौनपुर- बीएसपी के श्याम सिंह यादव जीते मछलीशहर- बीजेपी के बीपी सरोज जीते वाराणसी- बीजेपी के नरेंद्र मोदी जीते मिर्जापुर- अपना दल की अनुप्रिया पटेल जीतीं रॉबर्ट्सगंज- अपना दल के पकौड़ी लाल जीते फतेहपुर- बीजेपी की निरंजन ज्योति जीतीं कौशांबी- बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर जीते फूलपुर- बीजेपी की केशरी देवी पटेल जीतीं इलाहाबाद- बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी जीतीं डुमरियागंज- बीजेपी के जगदंबिका पाल जीते बस्ती- बीजेपी के हरीश चंद्र जीते संत कबीरनगर- बीजेपी के प्रवीण निषाद जीते गोरखपुर- बीजेपी के रविकिशन जीते बलिया- बीजेपी के वीरेंद्र सिंह जीते चंदौली- बीजेपी के महेंद्रनाथ पांडे जीते भदोही- बीजेपी के रमेश चंद जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget