एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

Earthquake in North India: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए. दोपहर के 12 बजकर 33 मिनट पर आए इन झटकों में फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए. दोपहर के 12 बजकर 33 मिनट पर आए इन झटकों में फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है. फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिन्दूकुश पहाड़ियों का बताया जा रहा है. उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसमें दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा में भी धरती हिली. यहां भूकंप के झटके आते ही सड़कों पर यातायात थमता दिखा. भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए और अफरातफरी का माहौल देखा गया. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. आज दोपहर 12ः40 के बाद भूकंप के आने का पता चला. इससे पहले 6 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पिछले काफी समय से उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्के-तेज भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. हिमालयन बेल्ट की फॉल्ट लाइन और उत्तर भारत के कई शहरों के सेसमिक जोन 4 में आने के चलते यहां भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है. श्रीनगर में एक अधिकारी ने बताया, ‘‘भूकंप का अधिकेन्द्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर करीब 190 किलोमीटर की गहराई में था.’’ दिल्ली मेट्रो के अधिकारी ने बताया कि नयी दिल्ली में मेट्रो सेवा कुछ देर के लिए रोकी गयी थी, लेकिन सेवा में कोई बाधा नहीं आई. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. ऐहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति रोक दी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: CJP के अभिजीत दिपके की एंट्री पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: CJP के अभिजीत दिपके की एंट्री पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget