एक्सप्लोरर

पटना: रावण दहन कार्यक्रम से दूर रहे बीजेपी के नेता, तेजस्वी का सुशील मोदी पर तंज, कहा- आपके कैप्टन अकेले हैं

मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में नीतीश कुमार तो मौजूद थे लेकिन बीजेपी का कोई नेता मौजूद नहीं था. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर तंज कसा. तेजस्वी ने कहा कि आपके कैप्टन अकेले हैं.

पटना: बिहार में आई बाढ़ को लेकर नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर तो हैं ही, साथ ही साथ उनके सहयोगी बीजेपी के नेता भी हमलावर हैं. जेडीयू-बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक होने के जितने में दावे किए जा रहे हों लेकिन जो तस्वीर बिहार से सामने आ रही है वो कुछ और ही बयां कर रही है. मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में रावण दहन किया गया. बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया लेकिन इस कार्यक्रम से बीजेपी के नेताओं ने दूरी बनाई.

बीजेपी का कोई भी नेता इसमें नहीं पहुंचा. इसको लेकर अब बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर निशाना साधा. तेजस्वी ने सुशील मोदी पर हमला करते हुए लिखा कि आपके कैप्टन मैदान में अकेले हैं. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, ''हैलो मिस्टर वाइस कैप्टन, आपका असहाय कैप्टन मैदान में अकेला है. आपके वफादार सहयोगियों उन्हें बोल्ड और रन आउट करवा रहे हैं. आप क्यों भाग गए और अपराधी की तरह छिप रहे हैं? रेस्क्यू किया जाना ठीक है. आपके लिए सीएम के "दशहरा" कार्यक्रम का बहिष्कार करना आसान नहीं रहा होगा, क्या ऐसा नहीं है?''

बता दें कि बिहार में नेतृत्व को लेकर उपजे विवाद पर सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को एनडीए का कैप्टन बताया था. तेजस्वी ने सुशील मोदी के उसी ट्वीट को शेयर करते हुए अपनी बात कही. नीतीश कुमार पटना की हालत को लेकर बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं. तेजस्वी ने इसपर भी तंज किया.

जानिए, नीतीश कुमार थे मौजूद फिर भी बीजेपी नेताओं ने क्यों बनाई रावण दहन कार्यक्रम से दूरी?

याद हो कि बारिश और जलजमाव के बाद पटना का राजेंद्रनगर इलाका डूब गया था और उस डूबे मोहल्ले में सुशील मोदी का घर भी था. सुशील मोदी ने बिना अपने पड़ोसियों की परवाह किए खुद वहां से निकल गए थे. एनडीआरएफ की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया था. बाद में उनके पड़ोसियों ने इसको लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी. सुशील मोदी के इस व्यवहार को लेकर जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल किया गया था तो इनका गोल मोल जवाब दिया था. वहीं जब अश्विनी चौबे ने कहा था कि वो अकेले नहीं निकले ,अपने पड़ोसी को भी लिए. अब इसे ये नाम देना कि अकेले निकल गए उचित नहीं है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget