एक्सप्लोरर

Jaunpur: पांच घंटे पहले ही गुजरात से लौटा था घर, पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडों ने ले ली जान

जौनपुर में पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडों ने एक युवक की जान ले ली, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. मृतक युवक पांच घंटे पहले ही गुजरात से ट्रक चलाकर अपने घर पहुंचा था.

जौनपुर: जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के  इमलो गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. ये घटना गुरुवार रात की है, जब दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित पक्ष की ओर से दी तहरीर दी गई है, जिसमें कुल 8 लोगों को नामजद किया गया है.

गुरुवार की शाम को इमलो तिराहे पर पुराने विवाद को लेकर पांडेय पट्टी व इमलो गांव की दलित बस्ती के युवकों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई.  उसी की खुन्नस को लेकर रात करीब 8 बजे पांडेय पट्टी के लगभग 20 की संख्या में युवकों की एक टोली लाठी, डंडा, सरिया आदि धारदार हथियारों से लैस इमलो के टावर के पास आकर इमलो बस्ती के लोगों को ललकारने लगे.

संदीप कुमार ने मौके पर तोड़ा दम, 3 अन्य घायल

इधर से कुछ लोग जैसे ही  इमलो के टावर के पास गए, वहां मौजूद लोगों ने उनपर हमला बोल दिया. मारपीट में इमलो पक्ष के संदीप कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य प्रप कुमार (30), शिवकुमार (46) और मनीष (14) घायल हो गए. दी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. शुक्रवार की सुबह क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. मृतक संदीप रोजी-रोटी कमाने के लिए गुजरात के वापी में रहकर ट्रक चलाता था. ट्रक चलाकर कर ही वो गुजरात से इस वारदात से महज पांच घंटे पहले ही अपने गांव पहुंचा था.

सेहरा बंधने से पहले ही उठ गई अर्थी

शादी के सपने मन में सजाए हुए गुजरात से लौटे संदीप को क्या पता था कि उसकी शादी का सपना उसकी मृत्यु का रूप ले लेगा. कोरोना के खतरे के चलते उसे गुजरात से अपने घर बुलाया गया था, लेकिन घर आए  5 घंटे भी नहीं हुए थे. ठीक से वो अपने घरवालों से बात भी नहीं कर पाया था कि पुरानी रंजिश की भेंट चढ़ गया. पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडों ने उसे मौत की नींद सुला दिया.

बता दें कि संदीप की आगामी 28 मई को जौनपुर के सुल्तानपुर कोहड़े में शादी होने वाली थी. जिस घर में अगले सप्ताह से मंगल गीतों से गुंजायमान होना था, उसी घर में आज करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन था.

यह भी पढ़ें:

गोंडा: स्कूल में क्वारंटाइन 16 साल के लड़के की सांप के काटने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget