एक्सप्लोरर

UP: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब करना होगा लंबा इंतजार, परिवहन विभाग करने जा रहा बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश में RTO ऑफिस में भीड़ कम करने को लेकर योजना बनाई गई है. परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि नई व्यवस्था में पहले के मुकाबले रोजाना 33 फीसदी अपॉइंटमेंट ही दिए जाएंगे.

लखनऊ: परिवहन विभाग जल्द ही प्रदेश के सभी RTO ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू करने की तैयारी में है. लॉकडाउन-3 के बाद एक बार फिर ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी है लेकिन, अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले तीन गुना अधिक इंतजार करना पड़ सकता है.

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी को भी ऑनलाइन आवेदन करना होता है. इसके बाद आवेदक को एक निर्धारित तिथि पर अपॉइंटमेंट मिलता है, तो उस तारीख पर आवेदक को RTO ऑफिस जाना पड़ता है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 4-5 जिलों में तिथि के साथ अपॉइंटमेंट का समय भी दिया जाता है. जबकि, अधिकतर जिलों में सिर्फ तिथि ही बताई जाती है. जहां टाइम स्लॉट दिया भी जाता है वहां भी बहुत सख्ती से पालन नहीं होता. इसकी वजह से RTO ऑफिस में काफी भीड़ रहती है. कोरोना के चलते अब RTO ऑफिस में भीड़ कम करने को लेकर योजना बनाई गई है.

परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि नई व्यवस्था में पहले के मुकाबले रोजाना 33 फीसदी अपॉइंटमेंट ही दिए जाएंगे. इसमे भी पूरे दिन को तीन टाइम ब्रेकेट में बांटा जायेगा. आवेदक को जो समय मिलेगा उसी पर आना होगा. ऐसा करने से RTO ऑफिस में एक समय पर भीड़ काफी कम होगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सकेगा. नई व्यवस्था में अपॉइंटमेंट के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट में जरूरी बदलाव किये जा रहे हैं. ये सारी व्यवस्था सभी को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए की जा रही है.

UP: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब करना होगा लंबा इंतजार, परिवहन विभाग करने जा रहा बड़ा बदलाव

जानें- जरूरी बातें

- परिवहन विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में सालाना 25 से 30 लाख के बीच ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं - इनमें से करीब 50 फीसदी लाइसेंस नए होते हैं, जबकि बाकी 50 फीसदी में पता बदलवाना, डुप्लीकेट लाइसेंस जैसे केस होते हैं - राजधानी लखनऊ की ही बात करें तो रोजाना करीब 600 से 700 लोगों को अपॉइंटमेंट दिया जाता है - प्रदेश के विभिन्न जिलों में अमूमन 20 दिन से लेकर 1 महीने तक कि वेटिंग पर अपॉइंटमेंट मिलता है - इसका मतलब पहले जिस ड्राइविंग लाइसेंस के अपॉइंटमेंट के लिए 1 महीना इंतजार करना पड़ता था, अब 3 महीने करना होगा - ये सारी व्यवस्था हमको और आपको कोरोना से बचाने के लिए हो रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget