एक्सप्लोरर

राम लला को कोई जेल में नहीं रख सकता: केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले या दोनों पक्षों के बीच सहमति से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो. बीजेपी की शीर्ष प्राथमिकता है कि मंदिर निर्माण का रास्ता तैयार करने के लिए सहमति बने.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति को शीर्ष प्राथमिकता देती है. मौर्य ने बीजेपी की सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे की टिप्पणी के लिए उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा कि राम लला को कोई जेल में नहीं रख सकता.

ठाकरे ने पिछले महीने अयोध्या के दो दिवसीय प्रवास के दौरान कहा था कि जब वह उस जगह गये, जहां राम लला हैं तो लगा कि वह जेल में जा रहे हैं.

मौर्य ने कहा, 'मैं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं. कोई राम लला को जेल में नहीं रख सकता और कोई भी मंदिर निर्माण को नहीं रोक सकता. ठाकरे जी के आरोप सच्चाई से परे हैं. राम लला अनादि अनंत हैं और उन्हें जेल में रखना असंभव है.' उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले या दोनों पक्षों के बीच सहमति से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो. अगर दोनों ही विकल्प नहीं काम आते तो विधायी रास्ता अपनाया जाना चाहिए. बीजेपी की शीर्ष प्राथमिकता है कि मंदिर निर्माण का रास्ता तैयार करने के लिए सहमति बने.

मौर्य ने कहा कि विवादित ढांचे को ढहाया जाना चर्चा का विषय नहीं है. देश की जनता को पता है कि विहिप ने ही राम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया.

उन्होंने दावा किया कि देश की जनता ने राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वालों को पहचान लिया है. बीजेपी के लिए मंदिर चुनाव से जुड़ा नहीं है बल्कि आस्था और विश्वास का प्रश्न है. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के तथाकथित समर्थक समझ लें कि राम लला को उनकी मौजूदा जगह से कोई नहीं हटा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: CM मोहन यादव
3 मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: CM मोहन यादव
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget