एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: युनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नामांकन में जमकर चले बम और गोलियां, शहर में दहशत

बम और गोलियां चलने के दौरान युनिवर्सिटी कैम्पस से लेकर बाहर सड़कों तक अफरा-तफरी मची रही. युनिवर्सिटी कैम्पस के बाहर चारों तरफ बम का धुंआ नजर आ रहा था तो साथ ही फायरिंग की आवाज़ सुनाई दे रही थी.

इलाहाबाद: पूरब का आक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेन्ट्रल युनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज हुए नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ. उम्मीदवारों के समर्थकों ने इस मौके पर जमकर देसी बम फोड़े और दर्जनों राउंड हवा में गोलियां चलाईं. बम और गोलियां चलने के दौरान युनिवर्सिटी कैम्पस से लेकर बाहर सड़कों तक अफरा-तफरी मची रही. युनिवर्सिटी कैम्पस के बाहर चारों तरफ बम का धुंआ नजर आ रहा था तो साथ ही फायरिंग की आवाज़ सुनाई दे रही थी.

राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि बमबाजी और फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई. इस दौरान युनिवर्सिटी के बाहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और हर तरफ दहशत का माहौल नजर आया. छात्रों और उनके समर्थकों द्वारा की जा रही बमबाजी और फायरिंग के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आया.

इलाहाबाद: युनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नामांकन में जमकर चले बम और गोलियां, शहर में दहशत

इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी में छात्रसंघ का चुनाव पांच अक्टूबर को होना है. चुनाव के लिए आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई. शाम चार बजे जैसे ही नामांकन ख़त्म हुआ, छात्रसंघ भवन से लेकर बाहर की सड़कों तक हंगामा शुरू हो गया. इस दौरान सड़कों व दीवारों पर पचीस से तीस देसी बम पटके गए. इसकी वजह से सड़कों पर चारों तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आया. जब तक लोग कुछ समझते, कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी.

गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू होते ही सड़कों पर दहशत फ़ैल गई. गनीमत यह रही कि पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहले ही युनिवर्सिटी के बाहर के सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग कर उस पर लोगों की आवाजाही रोक रखी थी. बमबाजी और फायरिंग के बाद पुलिस और आरएएफ ने लाठियां पटककर सड़कों के किनारे खड़े लोगों को भगाया.

इलाहाबाद: युनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नामांकन में जमकर चले बम और गोलियां, शहर में दहशत

छात्रसंघ चुनाव के लिए आज खासी गहमा- गहमी के बीच नामांकन पत्र दाखिल किये गए. इस बार के चुनाव के लिए तकरीबन सौ उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किये हैं. इनमे से अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सबसे ज्यादा नामांकन हुए हैं. नामांकन के दौरान उम्मीदवारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. यूनिवर्सिटी के ज़िम्मेदार लोगों के सामने ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की धज्जियां उड़ाई गईं.

उम्मीदवारों ने लंबे-चौड़े जुलूस निकाले और अकेले नामिनेशन के दौरान ही लाखो रूपये खर्च कर डाले. तमाम उम्मीदवार दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ परचा दाखिल करने पहुंचे. प्रमुख प्रत्याशियों के उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने होने पर कई बार आपस में टकरा भी गए. इस दौरान हंगामे व अफरा तफरी के हालत नजर आए. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भी पटकनी पड़ीं. इस बार मुख्य मुकाबला एबीवीपी, समाजवादी छात्रसभा और आइसा के ही पैनल के बीच होने की उम्मीद है. पिछले चुनाव में यहां उपाध्यक्ष को छोड़कर बाकी सभी पदों पर बीजेपी की छात्र इकाई एबीवीपी ने जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget