एक्सप्लोरर

लगातार 36 घंटे चली चर्चा ने रचा इतिहास, विपक्षियों का चेहरा बेनकाब : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद, समन्वय और शांति का प्रतीक होता है. मैं चाहता हूं कि 36 घंटे चली यह चर्चा एक दस्तावेज बने, जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक दस्तावेज के रूप में मददगार साबित हो.

लखनऊ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को शुरू हुआ यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र 36 घंटे पूरे कर समाप्त हो गया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानमंडल की बुलाई गए विशेष सत्र में लगातार 36 घंटे चली चर्चा ने इतिहास रच दिया. विपक्षी दलों ने पूरी कार्यवाही का बहिष्कार किया, जिससे विपक्ष का चेहरा बेनकाब हुआ है. ऐसा पहली बार हुआ जब किसी खास अवसर पर सदन की कार्यवाही लगातार चली. विपक्ष ने इस सत्र के बहिष्कार का एलान पहले ही कर दिया था.

मुख्यमंत्री योगी सतत विकास लक्ष्य विजन 2030 के 16 लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उत्तर प्रदेश विधानमंडल की बुलाई गए विशेष सत्र में लगातार 36 घंटे चली चर्चा के समापन पर गुरुवार देर रात बोल रहे थे.

कांग्रेस, सपा और बसपा को विकास से कोई मतलब नहीं

इस दौरान उन्होंने सतत विकास के लक्ष्यों के लिए बनाई गई समितियों के बारे में विस्तार से बताया, वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा को विकास से कोई मतलब नहीं है. विपक्ष ने पूरी कार्यवाही का बहिष्कार किया, जिससे विपक्ष का चेहरा बेनकाब हुआ है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बुधवार सुबह 11 बजे से सदन की जो कार्यवाही प्रारंभ हुई, वह अनवरत 36 घंटे चलती रही. इस दौरान विधानसभा और विधान परिषद में कुल 149 सदस्यों ने अपने विचारों को रखा. वास्तव में यह लोकतंत्र की अद्भुत घटना है."

योगी ने की इन नेताओं की तारीफ

योगी ने कहा, "प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव, नितिन अग्रवाल, कांग्रेस पार्टी की अदिति सिंह, राकेश सिंह और बहुजन समाजवादी पार्टी के मोहम्मद असलम रायनी और अनिल सिंह ने इस चर्चा में भाग लेकर जता दिया है कि वे भी प्रदेश के विकास में ईमानदारी के साथ भागीदारी करेंगे."

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में बसपा के विधायक ने बताया है कि एक छोटी सी नगर निकाय में 509 मुस्लिम समुदाय के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मिला है, जिससे मैं कह सकता हूं कि बिना भेदभाव के शासन की योजनाएं समाज तक पहुंची है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "दोनों सदनों की चर्चा रात्रि भर चलना लोकतंत्र के प्रति हम सबके विश्वास को भी प्रदर्शित करता है.

शाहजहांपुर रेप केस: चिन्मयानंद को झटका, 14 दिन के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत

यूपी: सहारनपुर में लोजपा नेता के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, पालतू कुत्ता बना वजह

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मेरठ क्राइम ब्रांच का ज्वाइंट ऑपरेशन, तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
UP News: आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget