एक्सप्लोरर

सरकार बताए कि कौन-कौन हैं देवरिया कांड के जिम्मेदार: डिंपल यादव

देवरिया कांड की गूंज अब देश भर में सुनाई दे रही है और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की आवाजें हर ओर से उठ रही हैं. जहां एक ओर सरकार इस मुद्दे पर बेहद सख्त नज़र आ रही है वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी सरकार से सवाल पूछ रहा है.

लखनऊ: देवरिया कांड की गूंज अब देश भर में सुनाई दे रही है और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की आवाजें हर ओर से उठ रही हैं. जहां एक ओर सरकार इस मुद्दे पर बेहद सख्त नज़र आ रही है वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी सरकार से सवाल पूछ रहा है. समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा. संसद भवन प्रांगण में गांधी प्रतिमा के पास डिंपल ने अन्य साथी सांसदों के साथ हाथ में तख्तियां लेकर इस घटना पर अपना विरोध जाहिर किया. उन्होंने कहा,"ये वारदात दिल दहला देने वाली है. साहसी बच्ची को हम सबसे पहले मुबारकबाद देना चाहते हैं कि वो दौड़ कर, अपनी जान को जोखिम में डाल कर पुलिसवालों तक पहुंची है. उसने इस कांड को उजागर किया है." डिंपल ने कहा,"हम चाहते हैं जो भी जिम्मेदार हो उसे सजा मिले. सरकार बताए कि इसके लिए कौन कौन जिम्मेदार हैं. देवरिया जिला गोरखपुर मंडल के अंतर्गत आता है, ये लोग इस एनजीओ को चला रहे थे जबकि इसके पास परमीशन नहीं थी, कौन इसका जिम्मेदार है." ये है पूरा मामला रविवार रात एक लड़की पुलिस के पास पहुंची और बालिका गृह की पूरी कहानी कह सुनाई. महिला थाना प्रभारी ने तत्काल एसएसपी को सूचना दी और फिर छापेमारी की कार्रवाई की गई. इस छापेमारी में 24 लड़कियों को छुड़ाया गया जबकि 18 लड़कियां गायब मिलीं. छुड़ाई गई लड़कियों ने बताया कि रात में गाड़ी से कुछ लड़कियों को गोरखपुर ले जाया जाता था और फिर सुबह में वापस लाया जाता था. लौटने के बाद लड़कियां रोती थीं. उनके साथ गलत काम किया जाता था. इस खुलासे के बाद से हडकंप मच गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
BJP ज्वाइन करने से पहले CM से मिले राकेश सिंह, बताई सपा छोड़ने की वजह
BJP ज्वाइन करने से पहले CM से मिले राकेश सिंह, बताई सपा छोड़ने की वजह
UP: एक्साइज पॉलिसी से उछला निर्यात, किसानों और उद्योगों के बढ़े अवसर
UP: एक्साइज पॉलिसी से उछला निर्यात, किसानों और उद्योगों के बढ़े अवसर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget